भारत बंद: कई ट्रेनों के रद्द होने के साथ बंद रहेंगे ये मैट्रो स्टेशन, जानिए कौन से रास्ते हैं बंद

संक्षेप:

  • किसानों का आज भारत बंद
  • सुबह छह से शाम छह बजे तक के लिए रोड बंद
  • ट्रेनें और बसों को रोकने का एलान किया गया है

 

दिल्ली । तीनों कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने आज भारत बंद किया है। किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से गाजियाबाद वाली लेन और मोदीनगर में मिल के पास सुबह छह से शाम छह बजे तक के लिए रोड बंद कर दिया है।

इससे कौशाम्बी, वैशाली, लिंकरोड, मोहननगर, गौड़ ग्रीन एवेन्यू कट, खोड़ा नहर पुश्ता रोड पर भीषण जाम लगा हुआ है। कुछ दूरी का सफर तय करने में लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है।

जाम वाले रास्ते को साफ करते दिखे किसान

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाम लगाने के बाद किसान वहां फैले कूड़े को भी झाड़ू लगाकर साफ कर रहे हैं। बुजुर्ग और युवा किसानों के बीच महिलाएं और बच्चियां भी शामिल हुई हैं। किसानों ने बैरिकेडिंग लगाकर जाम लगा रखा है।

चार मेट्रो स्टेशन किए गए बंद

ग्रीन लाइन के चार मेट्रो स्टेशन किसान आंदोलन के चलते बंद कर दिए गए हैं। इन स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वारा दोनों बंद कर दिए गए हैं। इसका मतलब है कि मेट्रो यहां से गुजरेगी जरूर लेकिन रुकेगी नहीं। इन स्टेशनों में टिकरी बॉर्डर, पंडित श्रीराम शर्मा, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह शामिल हैं।

शताब्दी की गई रद्द

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में किसानों के व्यापक भारत बंद को देखते हुए 31 ट्रेनें जिन स्टेशनों पर थीं उन्हें वहीं रोक लिया गया है। वहीं 4 शताब्दी ट्रेनों को रद्द भी कर दिया गया है।

आवश्यक सेवाओं के वाहनों को नहीं रोका

जाम के दौरान आवश्यक सेवाओं के वाहनों को नहीं रोका जाने का एलान है। किसान जाम में फंसे लोगों को जलपान कराकर अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं। भारत बंद को सेंट्रर ऑफ इंटर ट्रेड यूनियन (सीटू) और अन्य कर्मचारी संगठनों ने समर्थन दिया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि व्यापारियों ने शुक्रवार को देश में जगह-जगह ट्रक, बस, टैक्सी बंद करने का समर्थन दिया है। गैस सिलिंडर महंगा होने से महिलाएं भी परेशान हैं।

गाजीपुर बॉर्डर पर नाच-गा रहे किसान

प्रदर्शनकारी किसानों का एक समूह गाजीपुर बॉर्डर पर नाच गा रहा है। ये लोग होली के गीतों पर पारंपरिक नृत्य कर रहे हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles