ट्रक से भिड़ी एक्ट्रेस शबाना आजमी की कार, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

संक्षेप:

  • बॉलीवुड की वेटरन ऐक्ट्रेस शबाना आजमी मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं.
  • यहां पर शबाना आजमी की कार का ऐक्सिडेंट हो गया है.
  • उनकी कार एक ट्रक से जाकर टकरा गई.

मुंबई: बॉलीवुड की वेटरन ऐक्ट्रेस शबाना आजमी मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं। यहां पर शबाना आजमी की कार का ऐक्सिडेंट हो गया है। उनकी कार एक ट्रक से जाकर टकरा गई। इस सड़क दुर्घटना में ऐक्ट्रेस को काफी चोट आई है। घटना के बाद उन्हें तुरंत पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, कार में शबाना आजमी के साथ पति जावेद अख्‍तर भी सवार थे। हालांकि, उन्‍हें कोई चोट नहीं आई है। वहीं, शबाना आजमी के ड्राइवर को भी चोट आई है। यह दुर्घटना तब हुई उस समय हुई, जब वह पुणे से मुंबई जा रहे थे। उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। एएनआई के मुताबिक, दुर्घटना में एक अन्य अज्ञात महिला के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।ऐक्ट्रेस की कार का एक्सिडेंट इतना भंयकर था कि कार की आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। यहां तक कि ट्रक में भी डैमेज हुआ है। वहीं, जावेद अख्तर अस्पताल के बाहर नजर आए।

हाल ही में जावेद अख्तर ने मनाया जन्मदिन

बता दें कि हाल में बॉलिवुड के मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने अपना 75वां जन्मदिन मनाया। बांद्रा में जावेद अख्तर के बर्थडे की शानदार पार्टी दी गई। इस पार्टी में बॉलिवुड की जानी-मानी हस्तियों ने ग्लैमरस अंदाज में शिरकत की। अपने घर पर बॉलिवुड थीम पार्टी रखने के बाद बांद्रा में जावेद अख्तर के बर्थडे की शानदार पार्टी दी गई थी। बॉलिवुड के मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर के जन्मदिन को 3 दिनों तक सेलिब्रेट किया जाएगा।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles