जनपद पंचायत गुरूर का अध्यक्ष पद ST के लिए,13 जनपद क्षेत्र महिलाओं के लिए आरक्षित

संक्षेप:

  • जनपद पंचायत गुरूर अध्यक्ष का पद अनुसूचित जनजाति के लिए के लिए आरक्षित किया गया हैं।
  • 21 मे से 13 जनपद निर्वाचन क्षेत्र महिलों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्यों एवं जनपद अध्यक्ष सहित सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्र का आरक्षण तय किया गया।

     

धमतरी:जनपद पंचायत गुरूर अध्यक्ष का पद अनुसूचित जनजाति के लिए और 21 मे से 13 जनपद निर्वाचन क्षेत्र महिलों के लिए आरक्षित किए गए हैं। दरअसल जिला पंचायत बालोद मे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्यों एवं जनपद अध्यक्ष सहित सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्र का आरक्षण तय किया गया।

आरक्षण तय होने के बाद कई नेता मायूस नज़र आए। जनपद पंचायत गुरूर मे 21 वार्ड निर्वाचन क्षेत्र है जिसमे क्षेत्र क्रमांक 01 अरमरीकला अनारक्षित, 2 अरकार पिछड़ा वर्ग महिला, 03 पलारी अनारक्षित महिला 4 सनौद अनारक्षित, 5 भोथली अनारक्षित, 6 बासीन अनारक्षित महिला, 7 कंवर अजा महिला, 8 खुदनी पिछड़ा वर्ग महिला, 9 धनेली पिछड़ा वर्ग, 10 भानपुरी पिछड़ा वर्ग महिला, 11 सोरर अजजा, 12 छेड़िया अनारक्षित महिला, 13 तार्री अजजा महिला,14 ठेकवाडीह अनारक्षित, 15 फागुनदाह अनारक्षित महिला, 16 चिटौद पिछड़ा वर्ग, 17 मिर्रीटोला अनारक्षित महिला 18 कनेरी अनारक्षित, 19 बालोदगहन अजजा, 20 नारागांव अजजा महिला, 21 मोखा अनारक्षित के लिए आरक्षित की गई है। 21 जनपद सदस्यों वाली जनपद पंचायत गुरूर मे 13 जनपद क्षेत्र महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाने केवल 8 सदस्य पुरूष वर्ग के लिए तथा अध्यक्ष का पद अजजा के लिए आरक्षित हो जाने से दावेदारो मे मायूसी छा गई है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य धमतरी की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।