धमतरी: तीन सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे पंचायत सचिव

संक्षेप:

जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक हड़ताल पर

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे पंचायत सचिव

20 जनवरी तक जारी रहेगी भूख हड़ताल

धमतरी: जिले की राजनिति में आजकल उठापटक जारी है। यहां पिछले कुछ दिनों से पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों की हड़ताल चल रही है। अपनी कई मांगों को लेकर जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक बीते 30 दिसंबर से हड़ताल पर है।

 

शासन का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने को लेकर पंचायत सचिव संघ और रोजगार सहायक संघ की तरफ से आंदोलन किया जा रहा है। इसी क्रम में 12 जनवरी से पंचायत सचिवों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। पहले दिन 10 पंचायत सचिव क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। संघ के सदस्यों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगी। 12 जनवरी को क्रमिक भूख हड़ताल में अभिषेक तिवारी, हेमंत साहू, श्वेता गुप्ता, पूर्णिमा साहू, गीता बंजारे, मुकेश कुमार सिन्हा, नंदलाल रामटेके, सतीश साहू, सुभाषिनी कोसरे और ममता साहू बैठे। गोशाला मैदान के पास धरनारत रोजगार सहायकों और पंचायत सचिवों ने शासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


 

पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष श्यामलाल विश्वकर्मा, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष श्वेता गुप्ता, उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू ने कहा कि 12 जनवरी से चरणबद्ध तरीके से क्रमिक भूख हड़ताल की जा रही है। अलग-अलग दिन संघ के सदस्य भूख हड़ताल पर बैठेंगे। यह भूख हड़ताल 20 जनवरी तक लगातार चलेगी। इसके बाद राजधानी रायपुर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

 

ग्रेड पर निर्धारित कर नियमितीकरण किया जाए। जिन ग्राम पंचायतों को नगर निगम क्षेत्र में शामिल किया जा रहा है वहां के रोजगार सहायकों को संबंधित निकाय के साथ दूसरी रिक्त ग्राम पंचायत में सेवा में रखा जाए। ग्राम रोजगार सहायकों को सचिव पद पर वरीयता के आधार पर सीधी भर्ती की जाए। रोजगार सहायकों को सहायक सचिव घोषित किया जाए।

 

 

रोजगार सहायकों की तीन सूत्रीय मांगें हैं.. उनका कहना है कि जब प्रशासन इन मांगों को नहीं मानेगा तब तक ये भूख हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी। चाहे उसमें किसी की जान ही क्यों ना चली जाए

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य धमतरी की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।