धमतरी जिले में सुकन्या समृद्धि योजना के खुले 40654 खाते : शशीकुमार साहू 

संक्षेप:

  • धमतरी में डाक विभाग समीक्षा कार्यक्रम आयोजित हुआ। 
  • मुख्य अतिथि एचके महावर प्रवर अधीक्षक डाकघर रायपुर उपस्थित थे।
  • डाकघर की उपलब्धियों की चर्चा हुई।
  • उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया गया

धमतरी: जीजामगांव। कर्मचारी भवन धमतरी में डाक विभाग के निरीक्षण में उपसंभाग स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं व्यवसाय समीक्षा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एचके महावर प्रवर अधीक्षक डाकघर रायपुर उपस्थित थे।

 विभिन्न अतिथिगण 

विशिष्ट अतिथि जेएस पारधी सहायक अधीक्षक दौरा रायपुर, विकास कुमार सोनी उपसंभागीय निरीक्षक डाक रायपुर, बैसाखदास प्रबंधक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैक शाखा धमतरी थे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपंसभागीय निरीक्षक डाकघर धमतरी शशी कुमार साहू के स्वागत व उद्बोधन से हुआ। इसके बाद उत्कृष्ट  कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों का सम्मान किया गया। सम्मान पाने वाली कर्मचारियों में सीमा बेदी उपडाक पाल मुख्य डाकघर धमतरी, अन्नाु ध्रुव शाखा डाकपाल मेघा मगरलोड़, ममता साहू शाखा डाकपाल अछोटा धमतरी को प्रवर अधिक्षक के द्वारा प्रशस्ति पत्र के साथ उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपसंभाग धमतरी में माह अप्रैल 2020 से लेकर फरवरी 2021 तक किए गए व्यवसाय की समीक्षा की गई। 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


 डाकघर की उपलब्धियों की चर्चा 

जिसमें उपसंभागीय निरीक्षक शशीकुमार साहू ने मंच पर बताया कि डाकघर के कुल 14 हजार 12 खाते खोले गए हैं, जिसमें सुकन्या के ही 4214 खाते खुले हैं। सुकन्या समृद्धि योजना 2015 से शुरू हुआ है और फरवरी 2021 तक उपसंभाग धमतरी में डाकघर से 40 हजार 654 खाते खोले जा चुके हैं। 2015 से अब तक 75 गावों को शत-प्रतिशत सुकन्या ग्राम बनाया जा चुका है, जिसमें इस वित्तीय वर्ष में फरवरी 21 तक 45 ग्रामों को संपूर्ण सुकन्या ग्राम बनाया गया जिसमें शून्य से लेकर 10 वर्ष तक के बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि खाता खोला गया। सुकन्या ग्राम बनाने वाले कर्मचारियों को प्रवर अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। इसी क्रम में माह अप्रैल 2020 से माह फरवरी 2021 तक सुकन्या समृधि योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी खिलेंद्र कुमार साहू शाखा डाकपाल कोर्रा भखारा, मनहरण सिंह ठाकुर सहायक शाखा डाकपाल सेमरा भखारा, रामप्रसाद साहू शाखा डाकपाल भोठीडीह मगरलोड़ को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया गया

ग्रामीण डाक जीवन बीमा व्यवसाय के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिसमें हेमचंद साहू शाखा पाल कोडागांव नगरी एक करोड़ 20 लाख 7000 बीमाधन अर्जित किया।इसी तरह नेमसिंह सिन्हा सहायक शाखा डाकपाल सिलौटी भखारा, अर्जुन सिंह साहू शाखा डाकपाल सांकरा नगरी, रामप्रसाद साहू शाखा डाकपाल भोथीडीह मगरलोड़ को को प्रवर अधीक्षक ने उपहार भेंटकर सम्मानित किया। बीमा गांव बनाने वाले कर्मचारी महेंद्र कुमार यादव, गजानंद और अर्जुन सिंह साहू को सम्मानित किया गया। ओर तो ओर अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन कमलेश कुमार शर्मा ने किया।

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य धमतरी की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।