मोदी सरकार देश के किसानों की चिंता करने वाली सरकार है ‌-  प्रहलाद मोदी

संक्षेप:

  • धान उपार्जन केंद्र उतई में किसानों से मन की बात करने प्रहलाद मोदी पहुंचे व कार्यक्रम को संबोधित करा। 
  • प्रहलाद ने मोदी सरकार की पैरवी करते हुए कहा कि मोदी सरकार देश के किसानों की चिंता करने वाली सरकार है। किसानों को नुकसान हो ऐसा कोई फैसला नहीं करेगी। 

 उतई। भारतीय श्रम सहकारी सोसाइटी मर्या. नई दिल्ली के निरीक्षण में धान उपार्जन केंद्र उतई में किसानों से मन की बात करने विश्व हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद मोदी पहुंचे।कार्यक्रम को संबोधित करते प्रहलाद मोदी ने कहा कि मोदी सरकार देश के किसानों की चिंता करने वाली सरकार है। किसानों को नुकसान हो ऐसा कोई फैसला नहीं करेगी। आम किसान बिल के विरोध में नहीं है। अगर कुछ गलत है तो बिल में संशोधन कर दिया जाएगा।

वृहताकार सहकारी समिति उतई अध्यक्ष रूपनारायण शर्मा व समिति के संचालक मंडल द्वारा मोदी का स्वागत किया गया। मोदी ने आगे कहा कि किसानों की उन्नाति के लिए कृषि बिल लाया गया है। कृषि बिल के बारे में अफवाह फैलाई जा रही है। एमएसपी बंद हो जाएगी यह बातें सत्य से काफी दूर है। बिल का दो राज्य पंजाब व हरियाणा वाले ही विरोध कर रहे हैं। बाकी राज्य के किसान विरोध नहीं कर रहे हैं। सभी किसानों को विश्वास है कि उनके वोट के अधिकारी से बने मोदी गलत नहीं करेंगे। मोदी ने आगे कहा कि तीन दिवसीय छग प्रदेश के दौरे के दौरान किसी भी किसान ने कृषि बिल पर कोई बात नहीं की, किसी ने भी विरोध नहीं जताया। कार्यक्रम को पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू ने संबोधित  करते हुए कहा कि देश की जनता व किसानों को जितनी खुश सुविधा मिली है वो केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी सरकार की देन है।

 कार्यक्रम में उपस्थित नेतागण 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


इस दौरान भारतीय श्रम सहकारी सोसायटी राष्ट्रीय अध्यक्ष लखन साहू, पूर्व विधायक डा. दयाराम साहू, अशोक साहू, फत्तेलाल वर्मा, रामकृष्ण साहू, रूपनारायण शर्मा, दिनेश देशलहरे, अश्वनी वर्मा, माधोलाल साहू, गिरधर सोनी, सतीश पारख, गोरख नाथ साहू, तिलक साहू, भगवती विश्वकर्मा, सुमंत साहू, रतन रिगरी, रमाकांत डहरे, खोवालाल, खुमान सिंह साहू, बृजमोहन देवांगन सहित किसान मौजूद थे।

 

 

  

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य दुर्ग की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।