आखिर मंगलवार को चंबल का जलस्तर खतरे के निशान के नीचे आ गया है
- न्यूज़
- Wednesday | 21st August, 2019
इटावा।
अभी बाढ़ से बढ़पुरा क्षेत्र में फिलहाल 25 हेक्टेयर फसल के नुकसान का आकलन हुआ है, लेकिन जैसे-जैसे पानी उतरेगा, नुकसान का दायरा अभी बढ़ेगा।
वहीं हथिनी कुंड से पानी छोड़े जाने की वजह से बुधवार शाम तक यमुना के जलस्तर के बढ़ने का अनुमान है।
प्रशासन प्रभावित होने वाले क्षेत्र के लोगों का आगाह कर रहा है। गत सोमवार शाम 5 बजे को चंबल नदी का जलस्तर 121.26 मीटर पर था।
तब यह खतरे के निशान 119.80 मीटर से ऊपर चल रहा था।
मंगलवार को स्थल प्रभारी शहजादे खां ने बताया कि दोपहर एक बजे तक चंबल का जलस्तर 118.45 मीटर और शाम 4 बजे तक यह 117.80 मीटर रह गया।
पानी के उतरने का सिलसिला जारी है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।