इसलिए धोनी को सात का साथ पसंद

संक्षेप:

  • धोनी का लकी नंबर है 7
  • 7 नंबर की जर्सी पहनते है धोनी
  • 7 नंबर को लकी मानते हैं धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के कोहिनूर और आईपीएल में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का लकी नंबर एक बार फिर इनको चैंपियन बना दिया। इससे तो एक बात साफ हो जाती हैं कि धोनी चैंपियन है शायद आगे चैंपियन रहेंगे।

दरअसल, हम बात कर रहे है धोनी के लकी नंबर की. तो हम आप को बता दें कि उनका लकी नंबर है 7 जो एक बार फिर धोनी के साथ दिखाई दिया। बता दें कि सीएसके अपने निलंबन के बाद वापस आई तो और टीम का चयन ने हर किसी को हैरान कर दिया था।

क्योंकि, सीएसके में लगभग सारे खिलाड़ी 30 साल के उपर है। फिर इस टीम ने जो खेल दिखाया वह आईपीएल की यंग टीम नहीं कर पाई और पूरे सात साल बाद और सातवीं बार फाइनल में पहुंचकर तीसरी बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा कर एक तरफ उम्र को केवल महज नंबर बता दिया। तो धोनी का 7 नंबर भी लकी साबित हुआ।

ये भी पढ़े : मुजफ्फरनगर: 26 फरवरी से होगा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का आयोजन


...तो इस लिए धोनी को 7 का साथ पसंद है

वैसे तो अपने क्रिकेट में कैप्टन कूल के नाम से जाने जाते हैं। धोनी अपार प्रतिभा के धनी हैं। तो वहीं धोनी भी और की तरह थोड़े अंधविश्वासी भी हैं औरों की तरह वह भी किसी को अपना लकी चर्म मानते है।

महेंद्र सिंह धोनी 7 नंबर को लकी मानते हैं, क्यों कि इनका जन्मदिन 7 जुलाई को होता है। इसलिए उनके टी-शर्ट का नंबर भी 7 है। माही नंबर 7 में जबरदस्त यकीन करते हैं। 7 नंबर को अपने लिए शुभ मानते हैं और अपनी निजी जिंदगी में इस नंबर को पूरी अहमियत देते हैं। कई लोग मानते हैं कि माही की इस सफलता का राज छुपा है नंबर 7 में। धोनी का डेट ऑफ बर्थ है 07−07−81...इस तारीख में हर जगह 7 है।

महीने का सातवां, दिन साल का सातवां महीना और साल 81 यानि 8−1 7। धोनी की शादी 04−07−2010 को हुई, जिसमें भी 7 छुपा है। साल के सातवें महीने, तारीख और साल का जोड़ भी 7 बनता है। धोनी 7 नंबर की जर्सी पहनते है, चाहे वह वनडे हो या कोई टी−20 मैच। पिछले साल कई बड़ी कंपनियों से करार भी धोनी ने 7 को ध्यान में रखते हुए ही किया।

धोनी की गाड़ी और बाइक में भी किसी न किसी तरह नंबर 7 जरूर होता है। 7 नंबर की इस थ्योरी को बल इस बात से भी मिलता है कि धोनी ने अपने क्रिकेटिंग करियर के सातवें साल में वर्ल्ड कप जीतकर वह कारनामा कर दिया। जो पिछले 28 साल से कोई कप्तान नहीं कर पाया था।

2 अप्रैल 2011 यानि आज से ठीक 7 साल पहले भारत ने श्रीलंका को मात देकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। इस मैच के विनिंग शॉट को कौन भूल सकता है? नुवान कुलसेकरा की गेंद पर महेंद्र सिंह धौनी ने अपना हेलीकॉप्टर ऐसा चलाया कि 28 साल बाद वर्ल्ड कप सीधा भारत की झोली में आ गया। तो इस बार करीब 7 साल बाद ही 27 मई को फिर एक बार धोनी के साथ उनका लकी चर्म 7 उनके साथ हैं। साथ ही 7 बजे मैच खेलकर 7 साल बाद फिर आईपीएल चैंपियन बन गए।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।