राहुल गांधी डुबाएगें कांग्रेस की लुटिया- साध्वी प्राची

संक्षेप:

  • विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली साध्वी प्राची
  • चुनाव परिणाम आते ही पता चलेगी औकात : साध्वी प्राची
  • मोनी बाबा बनकर रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह – साध्वी प्राची

मुजफ्फरनगर - अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली साध्वी प्राची ने एक बार फिर राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने को लेकर जमकर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस की लुटिया डुबोने का काम कर रहे हैं। साध्वी ने यह बयान मुजफ्फरनगर में मीडिया को दिया। साध्वी प्राची ने कहा कि गुजरात और हिमाचल में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस को अपनी औकात पता चल जाएगी।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मोनी बाबा का नाम देते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज तक अपना मोन नहीं तोड़ा। जब वह सत्ता में रहे तो मोनी बाबा बन करके रहे, और अब जब मौन तोड़ रहे हैं तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कह रहे हैं कि वह माफी मांगे।

मनमोहन पर हमला

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


साध्वी प्राची ने कहा कि जब मौनी बाबा सत्ता में थे तब बोलने की औकात नहीं थी। आतंकवादियों के मारे जाने पर सोनिया गांधी छाती पीट—पीट कर रो रही थी। साथ ही कहा कि देश कह रहा था कि सोनिया गांधी माफी मांगे, लेकिन हिम्मत सोनिया गांधी को यह बोलने की नहीं हो रही थी।

इसके अलावा, जब राहुल गांधी ने सदन की अवमानना की और वहां बिल फाड़ कर दिखाए क्या तब सदन का अपमान नहीं हुआ। लेकिन तब भी मोनी बाबा ने कुछ नहीं कहा और अब मुंह खोलकर देश के प्रधानमंत्री को शर्मिंदा करना चाहते हैं। राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस का भविष्य बहुत अच्छा होगा, कांग्रेस की लुटिया डुबोने का काम राहुल गांधी करेंगे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles