UP Election 2022: गाजियाबाद में बोलीं प्रियंका गांधी- राजनीति में चर्बी और गर्मी की नहीं, देश के विकास की भाषा बोलनी चाहिए

संक्षेप:

  • गाजियाबाद पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।
  • प्रत्याशी सुशांत गोयल के समर्थन में घर-घर किया जनसंपर्क।
  • कहा- राजनीति में चर्बी और गर्मी की भाषा नहीं, देश के विकास की भाषा बोली जानी चाहिए।

गाजियाबाद- गाजियाबाद में कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि राजनीति में चर्बी और गर्मी की भाषा नहीं, देश के विकास की भाषा बोली जानी चाहिए। युवाओं के रोजगार और दुकानदारों की दिक्कतों पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जनता से कहा उत्तर प्रदेश में ऐसी सरकार लाइए जो इन समस्याओं को समझे और आपकी बात करें।

प्रियंका गांधी शुक्रवार सुबह करीब पौने 12 बजे गाजियाबाद विधानसभा के प्रत्याशी सुशांत गोयल के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क करने विजयनगर क्षेत्र के कृष्णा नगर-बागू क्षेत्र में पहुंची थीं। जनसंपर्क के शुरूआत में उन्होंने एक महिला दुकानदार प्रीति और उसके पति सुनील से बात की।

वह उनकी दुकान में करीब 15 मिनट रुकी और आर्थिक हालातों पर भी चर्चा की। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के कई दुकानदारों से उनकी दुकानों पर जाकर बात की। प्रियंका गांधी की एक झलक देखने के लिए समर्थकों से लेकर महिलाएं और युवतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने उन पर फूलों की बारिश की। उन्होंने कहा कि दुकानदार बता रहे हैं कि लॉकडाउन से बिजनेस चौपट हुआ तो फिर पटरी नहीं आ पाया।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


प्रियंका ने कहा, हर दुकानदार, छोटे बिजनेस करने वालों की यही समस्या है। एक फरवरी को केंद्र सरकार ने जो बजट पेश किया, उसमें छोटे दुकानदारों-व्यापारियों के लिए कोई राहत नहीं है। सिर्फ बड़े उद्योगपतियों और अपने चंद मित्रों को आगे बढ़ाने की लिए बात की है। उन्होंने जनता से अपील की है कि ऐसी सरकार लाइए जो इन समस्याओं को समझे और आपकी बात करें।

बुलंदशहर में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी से शिष्टाचार अभिवादन पर उन्होंने कहा कि राजनीति में चर्बी और गर्मी की भाषा नहीं होनी चाहिए। शिष्टाचार और देश को आगे बढ़ाने की भाषा होनी चाहिए। राजनेता युवाओं को रोजगार देने की भाषा बोलें, उनके विकास की, छोटे दुकानदारों के विकास की भाषा बोलें। शिष्टाचार आपस में रहना चाहिए, यही हमारी सभ्यता और संस्कृति है।

30 साल में पहली बार
इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि 30 साल में पहली बार कांग्रेस यूपी की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। प्रियंका ने कहा कि हम अपनी पूरी ताकत के साथ इस चुनावी समर में हैं। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles