शुरु हो चुका हैं साल का पहला और आखिरी ‘पूर्ण चंद्रग्रहण’, कुंवारे लोग खासकर बरतें सावधानी

संक्षेप:

  • आज है चंद्रग्रहण
  • सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर शुरू
  • भारत में नहीं दिखेगा

2019 का पहला चंद्रग्रहण आज यानी 21 जनवरी है। भारतीय समयानुसार ये ग्रहण 21 जनवरी को सुबह 10:41 बजे शुरू होगा। यह ग्रहण कुल 3 घंटे 30 मिनट का होगा।  यह साल का पहला व आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इसके बाद पूर्ण चंद्र ग्रहण 29 मई 2021 में लगेगा, इसलिए इस ग्रहण का बेहद महत्व है। आज होने वाले ग्रहण को अनोखा चंद्र ग्रहण भी कहा जा रहा है, इस दौरान चांद की रोशनी 30 प्रतिशत ज्यादा तेज हो जाएगी और 15 प्रतिशत बड़ा चंद्रमा दिखाई देता है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तरी अमेरिका, सेंट्रल अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के लोग सुपर वुल्फ रेड मून के सभी चरणों को अच्छे से देख पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया और एशिया में ये नजारा देखने को नहीं मिलेगा। इससे पहले जनवरी के पहले हफ्ते में हुआ सोलर इक्लिप्स भी भारत में देखने को नहीं मिला था।

भारत में नहीं दिखाई देगा ग्रहण- वैज्ञानिकों द्वारा सुपर ब्लड मून कहा जा रहा यह चंद्रग्रहण केवल अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका और मध्य प्रशांत के देशों में ही दिखाई देगा। पूर्ण चंद्रग्रहण के भारत में नहीं दिखाई देने के बावजूद यह आध्यात्म व ज्योतिष के नजरिए से भारत के लिए बेहद अहम है। कहा जा रहा है कि भारतीय मौसम और वातावरण पर इसका खासा असर पड़ेगा।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


क्या है `सुपर ब्लड मून`?- पूर्ण चंद्र ग्रहण को सुपर ब्लड मून कहा जाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, पूर्ण चंद्र ग्रहण में चंद्रमा आम दिनों के मुकाबले 14 फीसद बड़ा और 30 फीसद से ज्यादा चमकीला दिखाई देता है। इस दौरान चांद का रंग लाल हो जाता है, जिस कारण इसे सुपर ब्लड मून कहा जाता है। इस दौरान सूर्य की रोशनी पृथ्वी से होकर चंद्रमा पर पड़ती है, इसी छाए से चांद का रंग भी ग्रहण के दौरान बदल जाता है। पश्चिमी देशों में इस चंद्र ग्रहण का एक और नाम `सुपर ब्लड वुल्फ मून` भी है।

ग्रहण के दौरान बरते ये सावधानियां- ग्रहण के वक्त गर्भवती महिलाएं,कुंवारे, बुजुर्ग, रोगी और बच्चों को बाहर नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से करीब 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। ग्रहण से पहले या बाद में ही खाना खाएं। इसके साथ जिस दिन ग्रहण हो उस दिन किसी शुभ काम की शुरुआत न करें। सुई और नुकीली चीजों का उपयोग भी नहीं करना चाहिए। अपने कक्ष तुलसी और नीम के पत्ते रखना चाहिए।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles