गाजियाबाद : कांग्रेस नेता का बेटा छेड़छाड़ के आरोप में साथी संग गिरफ्तार

संक्षेप:

  • छेड़छाड़ करने के आरोप में दो रईसजादे लड़के गिफ्तार
  • इनमें से एक युवक के पिता पूर्व में कांग्रेस पार्टी के नेता
  • फेसबुक आईडी पर अश्लील मैसेज किया परेशान, दी धमकी

गाजियाबाद: गाजियाबाद के कविनगर पुलिस ने लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में दो रईसजादे लड़कों को गिफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक युवक के पिता पूर्व में कांग्रेस पार्टी से मेयर का चुनाव भी लड़ चुके है। इन दोनों आरोपी का नाम दीपक त्यागी और गुलशन पाल है।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से दीपक त्यागी ने लड़की से पहले दोस्ती करने का प्रयास किया, जब उस लड़की ने दोस्ती करने से मना कर दिया तो दीपक त्यागी ने लड़की के फेसबुक आईडी पर अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिये।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


जानकारी के मुताबिक दीपक त्यागी का दोस्त गुलशन पाल की लड़की के साथ स्कूल में पढ़ाई करता था। इस वजह से भी दोनों मिलकर लड़की से जबरन दोस्ती करने का दवाब बनाते रहते थे। लड़की का आरोप है कि पहले दोनों की शिकायत चौकी पर की गई, लेकिन पुलिस के किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद 1090 पर शिकायत की तब कही जाकर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी लड़कों को गिरफ्तार किया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles