गाजियाबाद: लैसबियन रिश्ते का विरोध करने पर बेटी ने किया मां का कत्ल

संक्षेप:

  • महिला टीचर के साथ था छात्रा का रिश्ता
  • मां ने लैसबियन रिश्ते का किया विरोध
  • गुस्से में आकर छात्रा ने किया मां का कत्ल    

गाजियाबाद: गाजियाबाद में अपने नाजायज रिश्ते को जिंदा रखने के लिए उसने अपनी मां का कत्ल कर दिया था। जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला गाजियाबाद के कविनगर इलाके का है, जहां 9 मार्च को एक छात्रा ने अपनी मां का कत्ल कर दिया था। आरोप है कि छात्रा ने इसलिए अपनी मां को मार दिया, क्योंकि मां उस छात्रा को उसकी टीचर के साथ बतौर लैसबियन रिश्ता रखने से ऐतराज कर रही थी।

छात्रा लगातार अपने घर से बाहर चली जाती थी और फिर अपनी टीचर के साथ रहने लगती थी। पुलिस ने आरोपी लड़की और टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि 9 मार्च को गाजियाबाद के कविनगर इलाके में एक महिला की लाश मिली थी। लाश की पहचान पुष्पा नाम के रूप में हुई।

महिला की सर पर भारी चीज मारकर हत्या कर दी गई थी और बाद में पता चला था कि उसकी नाबालिग बेटी लक्ष्मी ने ही पुष्पा का कत्ल किया था। बाद में पता चला कि नाबालिग बेटी के संबंध उसकी महिला टीचर से थे और इस बात का ऐतराज़ मां पुष्पा लगातार कर रही थी। आरोपी महिला टीचर निशा गौतम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles