गाजियाबाद: मां का कत्ल करने वाली छात्रा कविनगर से गिरफ्तार

संक्षेप:

  • 9 मार्च को एक छात्रा ने अपनी मां का कत्ल कर दिया था
  • गाजियाबाद पुलिस ने अभियुक्त बेटी को किया गिरफ्तार
  • मां छात्रा को टीचर के साथ बतौर लेस्बियन रिश्ता रखने से कर रही थी ऐतराज

गाजियाबाद: अपने नाजायज रिश्ते को जिंदा रखने के लिए उसने अपनी मां का कत्ल कर दिया था। जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला गाजियाबाद के कविनगर इलाके का था। जहां पर 9 मार्च को एक छात्रा ने अपनी मां का कत्ल कर दिया था। इल्जाम था कि छात्रा ने इसलिए अपनी मां को मार दिया, क्योंकि मां उस छात्रा को उसकी टीचर के साथ बतौर लेस्बियन रिश्ता रखने से ऐतराज कर रही थी। छात्रा लगातार अपने घर से बाहर चली जाती थी और फिर अपनी टीचर के साथ रहने लगती थी।

पुलिस ने आज आरोपी लड़की और टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज था। आपको बता दें कि 9 मार्च को गाजियाबाद के कविनगर इलाके में एक महिला की लाश मिली थी। पुष्पा नाम की महिला के सिर पर भारी चीज मारकर हत्या कर दी गई थी और बाद में पता चला था कि उसकी नाबालिग बेटी लक्ष्मी नहीं पुष्पा का कत्ल किया था। बाद में पता चला की नाबालिग बेटी के संबंध उसकी महिला टीचर से हैं और इस बात का ऐतराज़ पुष्पा लगातार कर रही थी। आरोपी महिला टीचर निशा गौतम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़े : आजमगढ़: जिले में आचार संहिता के उल्लंघन पर चार के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज, घर पर लगा रखा था पार्टी का झंडा


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।