गाजियाबाद: इंदिरापुरम में बीटेक का छात्र लापता, परिजनों में कोहराम

संक्षेप:

  • इंदिरापुरम में बीटेक का छात्र लापता
  • परिजनों ने इंदिरापुरम थाने में दी तहरीर
  • परिजनों के मुताबिक उनका लड़का सउदी जाने के लिए घर से निकला था

छात्र लापता ग़ाज़ियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र से बीटेक फर्स्ट ईयर में पढ़ाई कर रहा है। देर रात अजीबोगरीब ढंग से लापता हो गया, जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना पहुंचे और वहां पर तहरीर दी। परिवार वालों का कहना है कि उनका लड़का अपने पिता से मिलने के लिए कल सऊदी अरब जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट गया।

जहां पर उसकी फ्लाइट मिस हो गई। वापस लौटने के दौरान देर रात 10:00 बजे तक अपने लड़के से लगातार बातचीत हो रही थी लेकिन अचानक से उनके लड़के का फोन बंद हो गया। आखिरी बार जब फोन पर बात हुई, तो फोन किसी लड़की ने उठाया और उसके बाद से लड़के का कोई सुराग नहीं लग रहा है। परिजनों का शक है कि उनके लड़के का किडनैप हुआ है।

परिवार वालों का कहना है कि लड़का मेट्रो से उतरने के बाद ऑटो पकड़ कर घर वापस आ रहा था। उसी दौरान लड़के का किडनैप हुआ है। हालांकि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मिसिंग की धाराओं में FIR रजिस्टर कर ली है और साथ ही लड़के को ढूंढने के लिए टीम में भी गठित कर दी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही लड़के को बरामद कर लिया जाएगा। लेकिन परिवार वाले काफी डरे हुए हैं मामला बेहद हाई प्रोफाइल है इसलिए अपहरण की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी तरह की फिरौती का फोन कॉल नहीं आया है। मामले में लड़की का एंगल भी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वह लड़की कौन थी। लड़के की सभी महिला मित्रों और दूसरे फ्रेंड से भी पुलिस ने संपर्क साधा है।

ये भी पढ़े : आजमगढ़: जिले में आचार संहिता के उल्लंघन पर चार के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज, घर पर लगा रखा था पार्टी का झंडा


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।