Kisan mahapanchayat: सहारनपुर पहुंची प्रियंका गांधी, महापंचायत में दिखा जनसैलाब

संक्षेप:

सहारनपुर में 6 फरवरी से 5 अप्रैल तक धारा 144 लगी
किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी
मां शाकंभरी मंदिर में किए दर्शन

सहारनपुर | किसान आंदोलन अपने एक सैलाबी स्तर पर पहुंच गया है। विपक्ष का इस समय किसान महापंचायत में मौजूद रहना तो बनता है। उत्तर प्रदेश में अपना खोया भरोसा वापस दिलाने में लगी कांग्रेस जनता से महापंचायत द्वारा वार्ता कर रही है। आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी किसान महापंचायत में पहुंच चुकी हैं। आपको बता दें, पंचायत में किसानों की भीड़ बहुत अधिक है। किसान वहां जनसैलाब बनकर उमड़ा है।

वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रशासन ड्रोन से महापंचायत की निगरानी कर रहा है।
वहीं प्रियंका गांधी ने आज सहारनपुर के मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचकर सबसे पहले मत्था टेका। इस दौरान प्रियंका गांधी ने राजनीति में सफलता पाने के लिए मंदिर में पूजा-अर्चना कर संकल्प लिया।

 इसके बाद वह ग्राम रायपुर स्थित खानकाह में हजरत रायपुरी की दरगाह के लिए रवाना हो गईं। यहां हाजिरी लगाने के बाद वह चिलकाना में किसान महापंचायत में पहुंचेंगी। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस नेता इमरान मसूद भी हैं।
बता दें कि चिलकाना में कांग्रेस की किसान पंचायत को लेकर मंच तैयारी पूरी है। किसानों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रियंका के साथ मंच पर कांग्रेस नेता पीएल पुनिया, रामपुर की पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, गाजियाबाद से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी डोली शर्मा और प्रमोद कृष्णम व अन्य सन्त मंच पर मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


प्रियंका गांधी ने जय जवान, जय किसान से अपनी महापंचायत की शुरुआत की। प्रियंका ने ट्वीट भी किया, उन्होनें ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे।

 

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles