मलाइका अरोड़ा करना चाहती है रिश्ते का खुलासा, अर्जुन कपूर राजी नहीं

संक्षेप:

  • मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर फिर दिखे एक साथ
  • वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है
  • 2 साल पहले ही मलाइका और अरबाज खान का हो चुका है तलाक

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में है। हाल ही में दोनों को लैक्मे फैशन वीक 2018 के दौरान देखा गया था। इवेंट में मलाइका और अर्जुन था। खबरों की मानें तो पहले दोनों के अफेयर की खबर ने कपूर और खान परिवार में दरारें ला दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका, अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को ऑफीशियल करना चाहती हैं। मलाइका ने 2 साल पहले ही अरबाज खान से तलाक लिया है।

अरबाज से तलाक की वजह भी अर्जुन को ही माना जा रहा था। उस वक्त खान परिवार खासकर सलमान अपनी भाभी मलाइका और अर्जुन के रिश्ते के बारे में सुनकर बहुत नाराज हुए थे। वहीं अर्जुन के पिता बोनी कपूर को भी दोनों के रिश्ते से ऐतराज था। बोनी को डर था कि अगर अर्जुन ने सलमान से पंगा लिया तो उनके करियर पर असर पड़ सकता है। बोनी कपूर की सलाह पर अर्जुन ने मलाइका से पब्लिकली मिलना-जुलना बंद कर दिया। पिछले एक साल से दोनों किसी भी इवेंट में साथ नहीं दिखे।

ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च


लेकिन अब जब अरबाज खान, जॉर्जिया एंड्रियानी नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं तो मलाइका भीपना रिश्ता छिपाने नहीं चाहती। आपको बता दें कि मलाइका, अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं और उनका 15 साल का बेटा अरहान भी है। एक इंटरव्यू में मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा था, `अर्जुन मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन लोग हमारे रिश्ते को गलत नाम देते हैं, जो सही नहीं है।`

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।