बुलंदशहर में जयंत ने भाजपाइयों को दिया किसान आंदोलन से जुड़ने का न्‍योता, बोले- खुलकर कीजिए समर्थन

संक्षेप:

बुलंदशहर: जहंगीराबाद के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष ने कहा कि किसान आंदोलन को किसी वर्ग अथवा जाति का नहीं है। किसान पंचायत का यही नारा, कायम रहेगा भाईचारा। उन्होंने कहा कि भाजपा कोर्ट का सहारा लेकर बुराइयों से बच रही है। अंधभक्त नीतियों का विरोध नहीं कर रहे, जिला पंचायत चुनाव आ रहे हैं, अब वक्त है जब भाजपा को राजनैतिक चोट पहुंचानी होगी। कहा कि अगर भाजपा के पदाधिकारी किसानों का खुलकर समर्थन नहीं कर पा रहे हैं तो किसान आंदोलन से जुड़ जाए।

साथ आने का दिया संदेश

जयंत चौधरी ने किसान महापंचायत के बहाने किसानों, मजदूरों और मुस्लिमों को एक छत के नीचे आने की सलाह दी। कहा कि आपदा आने पर गरीब ही गरीब का हमदर्द होता है। कृषि कानून किसानों के लिए आपदा है, इस आपदा में किसान मजदूर ओर युवाओं को एक दूसरे का साथ देना होगा और किसान आंदोलन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि किसानों की मौत को हरियाणा के कृषि मंत्री जायज ठहराते हैं, ऐसी सरकार ओर ऐसे लोगों को बदलना होगा जो किसान के दर्द को महसूस नही करते।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम

भाजपाइयों को दिया आंदोलन में शामिल होने का न्योता

जयंत चौधरी ने मंच से कहा कि कृषि कानून के प्रति जागरूक करने के लिए भाजपाइयों को गांव गांव भेजा जा रहा है। उन्‍होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के पदाधिकारी अपनी गाड़ियों से कमल के झंडे उतार दिए और चौधरी चरण सिंह के फोटो लगा चुके हैं। कहा कि अगर पार्टी में रहकर खुलकर किसानों का समर्थन नहीं कर पा रहें तो अच्छा है कि किसान आंदोलन से ही जुड़ जाए।

आंदोलन को सफल बनाने को दिए मंत्र

जयंत चौधरी ने किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए अन्नदाताओं को चार मंत्र दिए। कहा कि मीडिया भी कही न कही बेबस है, भाजपा का तंत्र मजबूत है, इसे तोड़ने के लिए कार्यकर्ता गांव गांव जाकर कृषि कानून के खिलाफ जागरूक करें, वन डिस्ट्रिक वन क्राइम वाली सरकार को बदलो ओर राजनीतिक चोट पहुंचाओ ओर गलत नीतियों का विरोध करो। महापंचायत में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार, आसिफ गाज़ी, सुनील चरोरा आदि मौजूद रहे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles