सोमनाथ चटर्जी का 89 साल की उम्र में निधन, जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

संक्षेप:

  • पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का निधन
  • सोमनाथ चटर्जी ने लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस
  • उत्कृष्ट सांसद, मजबूत नेता और प्रखर वक्ता सोमनाथ चटर्जी

पूर्व लोकसभा स्पीकर और वरिष्ठ सीपीएम नेता स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रविवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद उनको कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन फिर भी उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आपको बता दें कि इससे पहले चटर्जी को जून में एक हीमोराजिक स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था जिसके बाद उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही थी। 2014 में भी चटर्जी को एक हल्का सेरेब्रल स्ट्रोक हुआ था।

  • सोमनाथ चटर्जी का जन्म 25 जुलाई 1929 को असम के तेजपुर में हुआ था। उनके पिता का निर्मल चंद्र चटर्जी और मां का नाम वीणापाणि देवी था। सोमनाथ चटर्जी के पिता अखिल भारतीय हिंदू महासभा के संस्थाकों में से थे एक थे और पेश से वकील थे।
  • सोमनाथ चटर्जी ने कोलकाता और ब्रिटेन में पढ़ाई की। ब्रिटेन के मिडिल टैंपल से लॉ की पढ़ाई करने के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट वकील हो गये। लेकिन इसके बाद उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया। वह एक प्रखर वक्ता के तौर पर  लोगों की नजरों में आ चुके थे।
  • सोमनाथ चटर्जी का राजनीतिक जीवन विरोधाभाषों के साथ शुरू हुआ। उनके पिता जहां दक्षिणपंथी राजनीति से थे तो सोमनाथ ने करियर की शुरुआत सीपीएम के साथ 1968 में की।
  • 1971 में पहली बार वह सांसद चुने गये और फिर 10 बार लोकसभा के सांसद बने। राजनीति में सोमनाथ चटर्जी एक बहुत ही सम्मान नेता के तौर पर देखा जाता है।
  • सोमनाथ चटर्जी की पत्नी का नाम रेणु चटर्जी है। उनके परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
  • 1971 से सांसद चुने जाने के बाद वह हर लोकसभा के लिये चुने गये। साल 2004 में वह 10वीं बार लोकसभा के लिये चुने गये।
  • उन्होंने 35 सालों तक सांसद के तौर पर देश की सेवा की और 1996 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • साल 2004 में 14वीं लोकसभा के लिये उन्हें सभी दलों की सहमति से लोकसभा का अध्यक्ष चुना गया।

नेताओं ने जताया दुख

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक संस्थान थे और पार्टी लाइन से हटकर सभी सांसदों के मन में उनके लिए अपार सम्मान था। इस दुख के समय में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


राहुल के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सोमनाथ चटर्जी के निधन पर दुख जाहिर किया है। केजरीवाल ने कहा कि यह खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। उन्हें लोकसभा के सबसे महानतम स्पीकर की श्रेणी में हमेशा याद रखा जाएगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles