देखिए भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की `चढ़ती जवानी` का वीडियो, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

संक्षेप:

  • चढ़ती जवानी पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने दिखाई अदाएं
  • वायरल हो रहा वीडियो
  • जल्द ही बलम जी लव यू में नजर आएंगी अक्षरा सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा मानी जाती हैं। भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी अक्षरा सिंह को जहां फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए प्रशंसकों से भरपूर प्यार मिलता है वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं।

अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों या वीडियो के जरिए वो अक्सर अपने प्रशंसकों से रुबरु होती रहती हैं। सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के लिए इस अभिनेत्री ने अपना नया वीडियो शेयर किया है।

अक्षरा सिंह ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला है। इस वीडियो में अभिनेत्री मशहूर गाना चढ़ती जवानी पर अपनी अदाएं दिखा रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में यह गाना चल रहा है और अक्षरा सिंह गाने पर लिप सिंकिंग कर रही हैं एक्सप्रेशन दिखा रही हैं। उनके प्रशंसकों को उनका यह वीडियो काफी पसंद आया है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


अक्षरा सिंह जल्दी ही अभिनेता खेसारी लाल यादव की फिल्म बलम जी लव यू में नजर आएंगी। हालांकि फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर काजल राघवानी ने काम किया है लेकिन कहा जा रहा है कि अक्षरा सिंह ने फिल्म के लिए एक प्रोमोशनल गाने में डांस किया है। सूत्रों के मुताबिक इस गाने पर डांस के लिए अक्षरा सिंह ने काफी महंगी फीस ली है। यह फिल्म दुर्गापूजा के मौके पर रिलीज की जा सकती है।

देखिए वीडियो

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles