UP Election 2022: गाजियाबाद में बोले रविकिशन- जे कब्बो न रहल वो अब बा, गाजियाबाद में सब बा

संक्षेप:

  • भाजपा सांसद व स्टार प्रचारक अभिनेता रविकिशन ने विजय नगर क्षेत्र किया रोड शो। 
  • विपक्ष पर जमकर साधा निशाना।
  • कहा- गाजियाबाद में सुरक्षा बा..

गाजियाबाद- जे कब्बो न रहल वो अब बा, गाजियाबाद में सब बा.. बिजली रेलमरेल बा, कोरोना गइल हार बा, गाजियाबाद में सब बा.. न साइकिल, न हाथी न हाथ बा, गाजियाबाद में योगी आदित्यनाथ बा। गोरखपुर से भाजपा सांसद व स्टार प्रचारक अभिनेता रविकिशन ने विजय नगर क्षेत्र रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने अपने अंदाज में विपक्ष पर निशाना साधते हुए सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में सुरक्षा बा.. सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सहित गाजियाबाद में कानून व्यवस्था को मजबूत किया। सभी वर्ग और जाति के लोगों को सुरक्षित वातावरण मिला।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में नए भारत और नए उत्तर प्रदेश का निर्माण हो रहा है। प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित होने के साथ गुंडा-माफिया पर सख्त कार्रवाई की गई है। प्रदेश में अमन शांति कायम है, जबकि सपा सरकार में दंगे थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले शहर में बिजली और अच्छी सड़कों की समस्या थी। भाजपा सरकार आने के बाद क्षेत्र में 24 घंटे बिजली मुहैया कराने के साथ सड़कों का जाल बिछाया गया। योगी सरकार ने किसी की जाति या चेहरा देखकर काम नहीं किया। समाज के सभी वर्गों को समान रूप से योजनाओं का लाभ मिला।

उन्होंने दावा किया कि पिछले चुनाव से भी ज्यादा 325 सीटों के साथ प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनने जा रही है। सपा रालोद के गठबंधन के खाते में करीब 45 सीटें आएंगी। प्रदेश जनहित और राष्ट्र से जुड़े कार्यों से लोगों का विश्वास भाजपा में बढ़ा है। रोड शो में भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के साथ महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, सुशील गौतम, सुनील यादव, रनिता सिंह, दिवाकर सिंघल, देवी सिंह, ललित कश्यप आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


बसपा प्रत्याशी के कार्यालय से गुजरा रोड शो, लगे मोदी-योगी के नारे
रविकिशन का रोड शो विजय नगर सेक्टर-9 चौक से शुरू होकर स्वदेशी चौक होते हुए लीलावती स्कूल तक चला। रोड शो में योगी-मोदी के खूब नारे लगे। रोड शो बसपा प्रत्याशी केके शुक्ला के कार्यालय के सामने से गुजरा तो अनूठा नजारा देखने मिला। एक ओर भाजपा कार्यकर्ता मोदी-योगी के नारे लगा रहे थे तो बसपा कार्यकर्ता नारों के साथ झंडे लहराते नजर आए। रविकिशन सड़क के दोनों ओर लोगों का हाथ हिलाते हुए अभिवादन करते नजर आए। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और फोर्स के जवान तैनात रहे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles