UP Election 2022: योगी का रोड शो, जनता से किया अनुरोध- एक बार फिर दें मौका

संक्षेप:

  • मुख्यमंत्री योगी ने किया रोड शो।
  • कहा- आप एक बार फिर मौका दीजिए। 
  • एक हाथ में विकास की छड़ी और दूसरे हाथ में बुलडोजर का लीवर होगा।

बरेली- मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि आप एक बार फिर मौका दीजिए। एक हाथ में विकास की छड़ी और दूसरे हाथ में बुलडोजर का लीवर होगा। विकास की छड़ी प्रदेश का चहुंमुखी विकास करेगी और बुलडोजर माफिया को ध्वस्त करेगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम बरेली में रोडशो कर रहे थे। तिलक इंटर कॉलेज से पटेल चौक तक करीब सवा घंटे तक चले रोड शो के समापन पर योगी ने पटेल चौक पर करीब पांच मिनट कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने 2017 में आशीर्वाद दिया था। बरेली में सभी नौ सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा की सरकार बनी। बरेली वालो- एक बार फिर आपको उसी तरह आशीर्वाद देना है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था बहाल की। बरेली में पांच साल में एक भी दंगा नहीं हुआ है। कानून का राज रहा है और पूरे प्रदेश में चहुंमुखी विकास किया गया।

मुख्यमंत्री ने जनता से अनुरोध किया कि एक बार फिर मौका दीजिए तो एक हाथ में विकास की छड़ी और दूसरे हाथ में बुलडोजर का लीवर होगा। एक हाथ आपके लिए विकास करेगा तो दूसरा हाथ माफिया पर बुलडोजर चलाएगा। कहा कि प्रदेश के एक करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन, टैबलेट दिए गए हैं। सरकार आने पर दो करोड़ युवाओं को दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बरेली के सभी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इस मौके पर सांसद संतोष गंगवार, मेयर उमेश गौतम, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा, मीडिया प्रभारी अंकित महेश्वरी, बंटी ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे। 
 
रोड शो का जगह-जगह हुआ स्वागत 
मुख्यमंत्री का रोड शो करीब दो घंटे देरी से सात बजे तिलक इंटर कॉलेज से शुरू हुआ। रोड शो करते हुए मुख्यमंत्री साहूकारा, बड़ा बाजार, कुतुबखाना, जिला अस्पताल रोड के रास्ते, कोतवाली के सामने से नावल्टी चौराहा, सिविल लाइंस हनुमान मंदिर होते हुए पटेल चौक पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों और छतों पर खड़े लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के चेहरे पर गिर रहे फूलों को रोकने के लिए दो सुरक्षाकर्मी शील्ड लगाए रहे। रोडशो में साउंड रथ, डीजे रथ के आगे एक और रथ चल रहा था, इस पर पार्षद अविनेश त्यागी भगवा वस्त्रों में योगी स्टाइल में सवार थे। 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


पुलिस से भिड़े भाजपाई
मुख्यमंत्री के रथ के आगे सुरक्षा व्यवस्था संभाले पुलिसकर्मी एक घेरा बनाए हुए थे। वे रथ के आसपास जमा हो रही भीड़ को हटा रहे थे। इसी दौरान जिला अस्पताल रोड पर कुछ भाजपाई न हटने की बात कहकर पुलिस कर्मियों से उलझ गए और वहीं सड़क पर बैठ गए। बाद में कुछ वरिष्ठ पार्टी जनों ने उन्हें समझा बुझाकर उठाया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles