मुरादाबाद में लड़की ने गले मिलकर दी ईद की बधाई, तो लड़कों की लग गई लंबी लाइन

संक्षेप:

  • मुरादाबाद जिले में एक अनोखी ईद मिलन की वीडियो वायरल
  • लड़की से ईद मिलने के लिए लडकों का हुजूम कतार में लगा
  • ईद मिलन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

ईद के दिन हर जगह से खुशी से भरी हुई तस्वीरें आई। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें बाकी तस्वीरों से अलग है। दरअल, मुरादाबाद जिले में एक अनोखी ईद मिलन देखने को मिली। इस ईद मिलन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में जिले के मॉल में एक लड़की 50 से अधिक अनजान युवकों से ईद मिल रही हैं। लड़की से ईद मिलने के लिए लडकों का हुजूम कतार में लगा हुआ हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें एक लड़की से ईद मिलने के लिए आधा सैकड़ा से ज्यादा लड़के लाइन में लगे हैं और अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं। लड़की एक एक करके लाइन में लगे हर लडके से लगे लग कर ईद की बधाई दे रही हैं। ये वीडियो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का हैं, शहर के कांठ रोड स्थित वेब मॉल परिसर में एक लड़की के साथ 50 से अधिक अनजान लड़कों से ईद मिलने के वायरल वीडियो ने सनसनी मचा दी है।

रविवार देर शाम अचानक व्हाट्सएप्प ऐप ग्रुप और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। इस 2 मिनट की वीडियो में लड़की से ईद मिलने के लिए लड़के लाइन में खड़े दिख रहे हैं। वायरल हुए वीडियो को देखकर साफ लग रहा है कि लड़की अपनी सहेलियों के साथ वेव मॉल पहुंचीं थीं। उसने मॉल में ईद का जश्न मनाने पहुंचे युवकों को खुद ही ईद मिलने के लिए आमंत्रित किया। वह पूरे उत्साह से सबसे गले मिली और ईद की मुबारकबाद दी।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


उसके साथ मौजूद सहेलियों ने न केवल इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो क्लिप बनाई बल्कि उसकी एक सहेली तेज आवाज में एक-एक कर गले मिलने वालों की गिनती भी करती रही। दावा किया जा रहा है कि लड़की लगातार कम से कम 50 लड़को से गले मिली. जिस समय यह सब कुछ हो रहा था, उस समय सैकड़ों लोग आसपास एकत्र थे और वे अनोखी ईद मिलन की वीडियो बना रहे थे।

वीडियो में मॉल का नाम और आसपास का दृश्य भी साफ नजर आ रहा है। लोग कमेंट करते भी सुनाई दे रहे हैं लेकिन लड़की बेझिझक सबसे गले मिलती रही। उधर जब इस घटनाक्रम की जानकारी मॉल के सुरक्षाकर्मियों को हुई तो उन्होंने वहां से भीड़ को हटा दिया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles