Jharkhand News: दुबई में फंसे धनबाद, गिरिडीह व हजारीबाग के 15 प्रवासी मजदूर, सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

जागरण, तोपचांची/बगोदर।

झारखंड के धनबाद, गिरिडीह व हजारीबाग के 15 प्रवासी मजदूर दुबई में फंस गए हैं।

धनबाद के तोपचांची प्रखंड के नेरो गांव निवासी संजय कुमार महतो तीन महीने से फंसे हैं।

संजय ने दो दिन पूर्व स्वजन को दूरभाष पर इसकी जानकारी दी।

इसके बाद से स्वजन परेशान हैं। स्वजन ने बताया तीन नवंबर 2024 को संजय मजदूरी करने दुबई गया था।

कंपनी की ओर से एक वर्ष तक काम करने का दबाव दिया जा रहा है।

बात नहीं मानने पर तीन महीने से सभी मजदूरों का वेतन रोक दिया गया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।