NYOOOZ सिटी स्टारः गोरखपुर में लड़कियों को आत्मरक्षक बनाते हैं विजय कसेरा

संक्षेप:

  • निशुल्क आत्मरक्षा के गुर सिखाकर महिलाओं को कर रहें तैयार
  • हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बना चुके हैं विजय कसेरा
  • ‘कुडो फेडरेशन’ के प्रेसिडेंट मेहुल वोरा हैं विजय कसेरा के आदर्श

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश शहर के गोरखपुर के विजय कसेरा ने सफलता की उन बुलंदियों को छुआ है, जिसको छूने की हर किसी को चाह होती है। 28 सालों में विजय न केवल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवा कर भारत का नेतृत्व करते हुए सैकड़ों मेडल प्राप्त किए हैं बल्कि उत्तर प्रदेश में मार्शल आर्ट्स, जूडो, कराटे, कुडो में बड़ा चर्चित नाम भी बन चुके हैं। NYOOOZ के साथ बातचीत में विजय कसेरा ने अपने जीवन के बहुत से अनछुए पहलुओं को भी साझा किया।

एक सवाल में विजय कसेरा ने बताया कि वे कराटे के ब्लैक बेल्ट के क्षेत्र में तृतीय डॉन है। पिछले 13 सालों से उन्होंने हजारों महिलाओं को निशुल्क आत्मरक्षा के गुर सिखाकर उन्हें खुद की सुरक्षा करने हेतु तैयार किया है।अपनी उपब्धियों के विषय में विजय कसेरा ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वर्ष 2012 में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्वांचल खेल रत्न अवार्ड भी मिला। उन्होंने आगे कहा कि आज भी गोरखपुर में 34 आईसीएसई और सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग उनके और उनके प्रशिक्षको द्वारा दी जा रही हैं।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


एक अन्य सवाल के जवाब में विजय कसेरा ने बताया कि हमेशा लक्ष्य के प्रति लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए लक्ष्य को पाने के लिए ईमानदारी से कार्य करना पड़ता है जो समय आने पर सफलता के रूप में आप को मिलती है। मैं आज तक सफलता के पीछे कभी नहीं भागा, बस अपने कार्य करने के तरीके को बदला और उसके बाद मुझे सफलता मिलने लगी। मार्गदर्शक के बारे में पूछे जाने पर विजय ने बताया कि आज मेरी सफलता के पीछे कुडो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट मेहुल वोरा जी  हमारे प्रेरणा स्रोत हैं जिन्होंने लाखों महिलाओं को निशुल्क आत्मरक्षा के गुर सीखा कर उन्हें अपराध से निपटने हेतु तैयार किए हैं, वही आज मेरे लिए आदर्श है जिन्हें देख कर उन्हीं के मार्ग पर चलने का प्रयास करता हूं। 

लोगों को दिए जाने वाले संदेश के सवाल में उन्होंने बताया कि मैं NYOOOZ के माध्यम से सभी बहनों से कहना चाहूंगा कि महिला के साथ हो रहे अत्याचार जैसे छेड़छाड़, रेप  व तमाम तरह की अप्रिय घटनाओं से महिलाओं को सुरक्षित रहना है तो वे कराटे, कुडो की ट्रेनिंग अवश्य ले। विजय कसेरा अक्षय कुमार की संस्था कुडो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया में उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव बनाए गए हैं।               

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles