गोरखपुर में आज सीएम योगी, अपना बूथ बनाएंगे मजबूत, पदाधिकारियों से करेंगे संवाद

संक्षेप:

  • भाजपा ने मिशन 2024 की तैयारी तेज कर दी है। 
  • सांसद व विधायकों को बूथ सशक्तीकरण का लक्ष्य दिया गया।
  • हमारा बूथ, सबसे मजबूत अभियान का हिस्सा बनेंगे सीएम योगी।

गोरखपुर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को हमारा बूथ, सबसे मजबूत अभियान का हिस्सा बनेंगे। वह शहर विधानसभा क्षेत्र के पांच बूथों के अध्यक्ष, मंत्री सहित 100 से ज्यादा पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। साथ ही बूथ मजबूत बनाने का मंत्र देंगे।  

भाजपा ने मिशन 2024 की तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में सांसद व विधायकों को बूथ सशक्तीकरण का लक्ष्य दिया गया। अब मुख्यमंत्री अपना बूथ मजबूत करने आ रहे हैं। वह एंबियंस बैंक्वेट हॉल बशारतपुर में मंगलवार को बूथ समिति के पदाधिकारियों से मिलेंगे। साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले ही सभी कमियों को दूर करने का मंत्र देंगे। इसकी तैयारियों में भाजपा की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई जुटी है।

रविवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कार्यालय में बैठक करके कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री मंगलवार को दोपहर दो बजे सर्किट हाउस आएंगे। उन्होंने बताया कि कमजोर बूथों को मजबूत बनाने का अभियान चल रहा है। पहला चरण 15 जुलाई को समाप्त होगा, फिर दूसरे चरण का अभियान चलेगा।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


30 जुलाई तक जनकल्याणकारी योजना के लाभार्थियों से संपर्क स्थापित करना है। अगले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, रणविजय शाही, ओमप्रकाश शर्मा, देवेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, मनोज अग्रहरि, सिद्धांतो घोष, छोटेलाल पासवान, अष्टभुजा श्रीवास्तव मौजूद रहे।

पांच बूथों के 100 से ज्यादा पदाधिकारी लेंगे हिस्सा

राप्ती नगर मंडल के पूर्वोत्तर रेलवे बालक इंटर कॉलेज के तहत आने वाले बूथ संख्या 115, 138, 139, 140 और 141 के 100 से ज्यादा अध्यक्षों व पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री योगी संवाद करेंगे।  

जनसभा भी करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को गोरखपुर क्लब में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। साथ ही जनसभा करके केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles