लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में विपक्षी दलों ने किया धरना प्रदर्शन, भाजपा सरकार से मांगा इस्तीफा

संक्षेप:

  • समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। 
  • आप कार्यकर्ताओं ने विरोध में निकाला जुलूस।
  • देवरिया में जगह-जगह धरना प्रदर्शन, एक दर्जन सपा नेता हिरासत में।

गोरखपुर- लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में सोमवार को गोरखपुर-बस्ती मंडल में विपक्षी दल सड़क पर उतर गए। धरना-प्रदर्शन के चलते गोलघर में जाम लगा रहा। सुबह 10 बजे ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव की गिरफ्तारी का भी विरोध कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार से इस्तीफे की मांग की। वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी विरोध में जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट में धरना दिया।

आप कार्यकर्ता इस घटना के लिए भाजपा सरकार को दोषी ठहरा रहे थे। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भी नगर निगम और कचहरी चौराहा पर प्रदर्शन किया। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौराहे के पास सड़क जाम कर दिया। आंदोलन के चलते पूरे शहर में जाम की स्थिति बनी रही।

देवरिया में जगह-जगह धरना प्रदर्शन, एक दर्जन सपा नेता हिरासत में
लखीमपुर खीरी कांड के विरोध सपा कार्यकर्ताओं ने जिले में जगह- जगह  धरना प्रदर्शन किया। पुलिस ने दर्जन भर सपा नेताओं को हिरासत में लिया है। सुबह जैसे ही सपा नेताओं का जमावड़ा शहर में लगने लगा, प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करने लगे और शहर के कचहरी चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान सपा नेताओं और  पुलिस की धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिस ने. करीब एक दर्जन सपा नेताओं को हिरासत में ले लिया। शहर में भारी फोर्स तैनात कर दी गई हैं। उधर, किसान भी आक्रोशित हो गए हैं। पुलिस के लिए इन्हें संभालना मुश्किल हो गया हैं।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


सिद्धार्थनगर: खीरी कांड के विरोध में एनएच पर सपा ने किया प्रदर्शन
सिद्धार्थनगर में लखीमपुर खीरी में हुए कांड और पीड़ितों से मिलने जा रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ता सोमवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर गेट के सामने एनएच-233 पर धरने पर बैठ गए। सपाइयों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मृत किसानों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। साथ ही सपा मुखिया अखिलेश यादव को रिहा करने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं के सड़क पर बैठ जाने से एक घंटा से अधिक तक आवागमन में लोगों को परेशानी हुई। इस दौरान पुलिस को 280 सपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। प्रदर्शन में महिला पुलिस कर्मियों ने महिला कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके पुलिस लाइंस ले जाया गया, जहां शाम को लिखा-पढ़ी करके छोड़ दिया गया।

धरने के दौरान सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अत्याचार कर रही है। विरोध कर रहे किसानों की हत्या कर दी गई। सरकार की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया, उन्हें जल्द रिहा किया जाए। मृत किसानों परिवारों आर्थिक सहायता देने के साथ ही सरकारी नौकरी दी जाए। दोषियों की गिरफ्तारी की जाए। कहा कि किसानों पर अत्याचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पूर्व विधायक विजय पासवान, सपा नेता उग्रसेन सिंह, रामकुमार उर्फ चिन्कू यादव, पूर्व विधायक अनिल सिंह, वीरेंद्र तिवारी, कन्हैया कनौजिया ने सरकार को बर्दाश्त करने की मांग की। लगभग एक घंटे चले विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस टीम ने सभी सपा नेताओं को गाड़ी में भरकर पुलिस लाइंस ले गई। वहां लिखा-पढ़ी हुई और देर शाम को सपा कार्यकर्ताओं को छोड़ा गया।

आवागमन में हुई परेशानी
सपा कार्यकर्ताओं के सड़क जाम पर धरने पर बैठ जाने के कारण आम जनता को परेशानियों से जूझना पड़ा। राहगीरों से कार्यकर्ताओं की कई बार तीखी बहस भी हुई। वहीं गेट के सामने बैठ जाने से दोनों तरह के लोगों को जेल रोड हाते हुए इधर से उधर भेजा गया। उनके हटने के बाद लोगों ने राहत महसूस की।

कई धड़े में दिखे सपा कार्यकर्ता
कलेक्ट्रेट गेट के सामने सपा के प्रदर्शन में कार्यकर्ता कई धड़े में बटे नजर आए। हर तरफ खुद को संभावित दावेदार अपने कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए दिखे। कोई एक-दूसरे से बात नहीं करता था। गिरफ्तारी देने को लेकर पहले एक-दूसरे को भेजने के लिए मुंह देखते नजर आए।

पुलिस लाइंस पहुंचे विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष
सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी किए जाने की जानकारी मिलने के बाद विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय भी पुलिस लाइंस पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके विरोध जताया।

इनकी हुई थी गिरफ्तारी
सपा नेता मोनू दुबे, कमरुज्जमा खान, गरीब दास, यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश सचिव खुर्शीद अहमद खान, जिला पंचायत सदस्य अनीता दुबे, अयोध्या साहू, युवजन सभा के प्रदेश सचिव शुभांगी भारत, अंबिकेश श्रीवास्तव, विष्णु कुमार, जावेद खान, शकील शाह, जोखन चौधरी, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, वीरेंद्र तिवारी, गोपाल प्रसाद, सुरेश यादव, शैलेंद्र शर्मा, हरिनारायण यादव, अबू बकर डब्लू सिंह सहित 280 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles