जल्द ही, बस्ती और संतकबीरनगर में खुलेंगे 6 नए थाने

संक्षेप:

  • बस्ती और संतकबीरनगर में छह नए थाने खोले जाएंगे
  • नए थानों के लिए की गई सारी औपचारिकताएं पूरी
  • सपा काल में थानों के सुदृढ़ीकरण की चलाई गई योजना

बस्ती और संतकबीरनगर में छह नए थाने खोले जाएंगे। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है, इंतजार है तो बस शासन से स्वीकृति का.. बस्ती में कुदरहा और संतकबीरनगर में पौली,लोहरैया,बेलहरकला,काली जगदीशपुर और कांटे में नए थाने खोले जायेंगे। आपको बता दें कि सपा शासन काल में नए थानों को खोलने की प्रक्रिया शुरू हुई और योगी राज में साकार होने जा रही है।

बस्ती से अलग होकर वर्ष 1997 में संतकबीर नगर जिला बना। उस समय बखिरा, खलीलाबाद, धनघटा, मेंहदावल, महुली, दुधारा और धर्मसहवा थाने थे और आज भी वहीं हैं। सपा शासनकाल में थानों के सुदृढ़ीकरण की चलाई गई योजना के दरम्यान संतकबीरनगर में पांच नए थाने खोलने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा गया। इन सबके लिए जिलाधिकारी ने जमीन भी उपलब्ध करा दी है। जिले में खलीलाबाद के अलावा एक और महिला थाना खोलने की आवश्यकता जताई गई।

मेंहदावल को उपयुक्त बताते हुए प्रस्ताव भेजा गया। पुलिस मुख्यालय स्तर से मेंहदावल में दूसरा महिला थाना बनाने का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने बताया कि पांच नए थानों के प्रस्ताव परीक्षण के बाद मानक पर खरे पाए गए हैं। पुलिस मुख्यालय से मंजूरी के बाद यह प्रस्ताव शासन में पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles