LS Election 2019: बिहार में महागठबंधन ने बांटीं सीटें, मधेपुरा से शरद यादव और पाटलिपुत्रा से मीसा भारती (देखें लिस्ट)

संक्षेप:

  • बिहार में इस बार लालू यादव की बेटी मीसा भारती (Misa Bharti) पाटलीपुत्र से, शरद यादव(Sharad Yadav) मधेपुरा से चुनावी मैदान में हैं
  • बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस के बीच दंरभंगा और सुपौल लोकसभा सीट पर पेच फंस हुआ था
  • सुपौल से कांग्रेस ने रंजीत रंजन को उतारा मैदान में

पटना: लोकसभा चुनाव 2019(Lok Sabha Election 2019) को लेकर बिहार में महागठबंधन(Mahagathbandhan) के बीच सीट बंटवारे को लेकर लंबे समय से चल विवाद अब सुलझा लिया गया है. बिहार में महागठबंधन (Mahagathbandhan) के तहत कौन सी पार्टी किस सीट पर चुनाव लड़ेगी, इसका ऐलान शुक्रवार को राजद नेता तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav) ने किया. बिहार में इस बार लालू यादव की बेटी मीसा भारती (Misa Bharti) पाटलीपुत्र से, शरद यादव(Sharad Yadav) मधेपुरा से चुनावी मैदान में हैं.

सीटों का ऐलान करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav) ने कहा कि इस बार की लड़ाई संविधान बचाने की है, इसलिए जो गठबंधन हुआ है वह जनता का गठबंधन है. उन्होंने कहा कि हमने दो चरणों के उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी थी.

पढ़ें बिहार में कौन कहां से लड़ेगा चुनाव - (अभी कुछ सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान बाकी है)

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


राजद

भागलपुर - बुलो मंडल
बांका - जय प्रकाश यादव
मधेपुरा - शरद यादव
दरभंगा - अब्दुल सिद्दीकी
वैशाली - रघुवंश प्रसाद सिंह
गोपालगंज - सुरेंद्र राम उर्फ महंत
सिवान - हीना साहेब
महाराजगंज - रणधीर सिंह
सारन - चंद्रिका राय
हाजीपुर - शिवचंद्र राम
बेगूसराय - तनवीर हसन
पाटलीपुत्रा - मीसा भारती
बक्सर - जगदानंद सिंह
जहानाबाद - सुरेंद्र यादव
नवादा - विभा देवी
झंझारपुर - गुलाब यादव
अररिया - सरफराज आलम
सीतामढ़ी - अर्जुन राय
शिवहर -
सीपीआई (एमएल)

आरा -
रालोसपा -

पश्चिमी चंपारण -
पूर्वी चंपारण -
उजियारपुर -
काराकाट -
जमुई - भूदेव चौधरी
हम

नालंदा - अशोक कुमार आजाद
औरंगाबाद - उपेंद्र प्रसाद
गया- जीतनराम मांझी

कांग्रेस 

पूर्णिया- उदय सिंह
समस्तीपुर - अशोक कुमार
मुंगेर- नीलम देवी
सासाराम- मीरा कुमार
पटना साहिब -
वाल्मिकीनगर-
सुपौल - रंजीत रंजन
किशनगंज - मोहम्मद जावेद
कटिहार - तारिक अनवर

वीआईपी पार्टी

मधुबनी -
मुजफ्फरपुर - राजभूषण चौधरी
खगड़िया - मुकेश साहनी

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस के बीच दंरभंगा और सुपौल लोकसभा सीट पर पेच फंस हुआ था. दरभंगा सीट पर कांग्रेस कीर्ति आजाद को उतारने का मन बना रही थी, लेकिन आरजेडी ने इस सीट पर अब्दुल बारी सिद्दीकी को उम्मीदवार घोषित कर दिया है. इस ऐलान के बाद महागठबंधन में कांग्रेस और आरजेडी के बीच दरार की खबरें आईं.

बिहार के कांग्रेस और आरजेडी नेताओं ने गुरुवार को राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की. ये बैठक कई घंटे चली. इसके बाद माना जा रहा है कि महागठबंधन के बीच सीट को लेकर जो भी पेच फंसा हुआ था उसे सुलझा लिया गया है. सूत्रों की मानें तो कीर्ति आज़ाद को दरभंगा की बजाए अब बेतिया सीट से उतारा जा सकता है.

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles