भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने अखिलेश पर साधा निशाना, बोले- बदलाव होगा नहीं, हो चुका है
- युवोत्थान कार्यक्रम में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को गिनाया।
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर साधा निशाना।
- बोले- वो मियांओं की सरकार थी।
गोरखपुर- भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या सोमवार को गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने युवोत्थान कार्यक्रम में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को गिनाया और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि जनाब अखिलेश आपके पांच साल का कार्यकाल मियांओं (मुसलमान) का था। आपने गोरखपुर में बयान दिया था कि यहां बदलाव होगा-बदलाव होगा। आंखें खोलियां और देखिए, यहां बदलाव हो चुका है। सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी ने देश की तस्वीर बदल दी है।
आगे कहा कि देश का युवा समझदार हो गया है, जो सोच-समझकर वोट देता है और राष्ट्रवाद और विकास को चुनता है। जाति और धर्म की राजनीति अब नहीं चलती है।
ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त दि्वेदी ने कहा कि यूपी में एक वर्ग ऐसा है जो तालिबान जैसा शासक चाहता है। युवा इसे भलीभांत समझते हैं और इस बार भी वह कमल खिलाएंगे। पहले यूपी में मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति होती थी जैसे महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पाती थीं। उन्हें सड़क पर छेड़ा जाता था लेकिन अब किसी में हिम्मत नहीं है। अब महिलाएं खुद ही चप्पल उठा लेती हैं और जो बचते हैं उनका काम तमाम योगी सरकार की पुलिस कर देती है। सीएम योगी के शासन में महिलाएं सुरक्षित हैं और पुलिस का राज है।
बता दें कि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या पहली बार गोरखपुर आए हैं। लिहाजा, मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह, जिलाध्यक्ष नीरज दुबे और महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा ने कार्यक्रम का सफल बनाने के लिए सारी ताकत झोंक दी थी। शहर में होर्डिंग, बैनर लगाए गए थे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।