गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

संक्षेप:

  • नवरात्र की नवमी आज
  • सीएम योगी ने किया कन्या पूजन
  • बच्चियां भी दिखी काफी खुश

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नवरात्र की नवमी के मौके पर हर साल की भांति इस साल भी गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने नौ कन्याओं को खुद अपने हाथ से खाना खिलाया। करीब एक घंटे तक चली इस पूजा प्रक्रिया में योगी आदित्यनाथ ने सभी कन्याओं को टीका लगाया।  सबसे पहले उन्होंने निर्धारित समयानुसार दोपहर 12 बजे कन्याओं के पांव पखारने का काम किया। सभी को टीका लगाकर चुनरी ओढ़ाई। साथ ही आरती भी की। 

इस दौरान बच्चियां भी काफी खुश दिखाई दीं। सभी कन्याओं ने भी विधि-विधान से पूजा कराई। पूजन के बाद कन्याओं को भोजन खिलाने का कार्यक्रम शुरू हुआ। योगी आदित्यनाथ ने खुद कन्याओं के पास जाकर खाना परोसा। 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


इसके बाद सीएम आदित्यनाथ ने सभी कन्याओं को दक्षिणा दी। कन्याओं की सम्मानजनक विदाई करने के बाद नवमी की पारंपरिक कन्या पूजन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। पूजा प्रक्रिया के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन हिंदू धर्म में कुंवारी कन्याओं का पूजन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का पूजन है। 

उन्होंने कहा कि कन्या पूजन अध्यात्मिक शक्ति के साथ-साथ सामाजिक एकता से राष्ट्र को मजबूत करने का अवसर है। इसे सभी को समझना होगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटियों का समाज में महत्वपूर्ण स्थान है। उनके साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। जिस समाज में बेटियों का सम्मान होगा वह समाज ही आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं का मकसद महिलाओं के प्रति भेदभाव और असुरक्षा के माहौल को खत्म करना है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर सभी परिवार महिला सुरक्षा के लिए संकल्पित हो जाएं तो महिला अपराध की घटनाएं अपने आप ही खत्म हो जाएंगी। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles