देवरिया शेल्टर होम कांड: गिरिजा त्रिपाठी के पास करोड़ों की संपत्ति !

संक्षेप:

  • देवरिया शेल्टर होम कांड की आरोपी गिरिजा त्रिपाठी
  • कभी घर चलाने के लिए गिरिजा ने शुरू की ती सिलाई
  • धीरे-धीरे करोड़ों की संपत्ति की इक्ट्ठा  

देवरिया: देवरिया शेल्टर होम कांड की आरोपी गिरिजा त्रिपाठी जेल के सलाखों के पीछे है। मामले के आगे बढ़ने के साथ कई नए मोड़ सामने आ रहे है। जांच में पुलिस को पता चला है कि गिरिजा त्रिपाठी के पास करोड़ों की संपत्ति हैं। बताया जा रहा है कि रुपई गांव की रहने वाली गिरिजा त्रिपाठी कभी एक हाउसवाइफ थी। उसकी शादी नूनखार के रहने वाले मोहन त्रिपाठी के साथ हुई। मोहन भटनी शुगर मिल में काम करते थे लेकिन 90 के दशक में जब भटनी शुगर मिल बंद हो गई तो मोहन बेरोजगार हो गया।

उसके बाद वह गिरिजा और अपने बच्चों के साथ देवरिया में आकर रहने लगा। गिरिजा परिवार की आय बढ़ाने के लिए सिलाई सेंटर चलाने लगी और धीरे-धीरे उसने कपड़ों की सिलाई छोड़कर शेल्टर होम खोला। मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं सेवा संस्थान चलाने वाली गिरिजा त्रिपाठी की स्थानीय प्रशासन से लेकर शासन तक ऊंची पकड़ बन गई। शेल्टर होम संचालन के दौरान उसके संपर्क कई सरकारी और स्थानीय अधिकारियों के साथ हो गए।

उसने देवरिया में ही तीन शेल्टर होम खोल लिए। इसके साथ ही एक-एक वृद्धाश्रम देवरिया, गोरखपुर और सलेमपुर में खोला। इसके अलावा वह एक अडॉप्शन सेंटर भी चलाती है जहां से बच्चे विदेशी कपल को गोद दिए जाते हैं। पुलिस अधिकारियों की मानें तो गिरिजा देवी के पास रजला बाजार और उसरा बाजार में कई जमीनें हैं। रजला बाजार की जमीन में उसने दो मंजिला इमारत बनाई है। उसरा बाजार की जमीन में वह वृद्धाश्रम खोलने की तैयारी में थी। उसके हर एक शेल्टर होम में अधिकारियों और राजनेताओं के साथ खिंचवाई गई तस्वीरें लगी हैं।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


पुलिस के मुताबिक, 9 फरवरी को हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन का काम उसके एनजीओ को ही दिया गया था। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप साही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। गिरिजा इतनी दबंग महिला है 30 जुलाई को उसके शेल्टर होम पहुंची जिला प्रशासन की टीम को भी खदेड़ दिया था। यह टीम उसका शेल्टर होम खाली कराने पहुंची थी। इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी, लेकिन गिरिजा की पकड़ के चलते उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles