गोरखपुर में प्लास्टिक पार्क को मंजूरी, खाद कारखाना जून-जुलाई में : केंद्रीय उर्वरक मंत्री
गोरखपुर: केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में निर्माणाधीन हिंदुस्तान उर्वारक और रसायन लिमिटेड (HURL) प्लांट का निरीक्षण किया। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने 30 करोड़ रुपए की लागत से दक्षिण कोरिया की तकनीक पर बनाए गए रबर डैम का भी अवलोकन किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खाद कारखाना को जुलाई 2021 में शुरू करने की योजना थी। लेकिन इसे 30 जून को शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि HURL प्लांट का साल 2016 में शिलान्यास किया था। 7,085 करोड़ की लागत से बन रहे इस प्लांट में नीम कोटेड यूरिया का उत्पादन होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी हम 80-90 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का आयात कर रहे हैं। भारत की कुल खपत 320-330 लाख मीट्रिक टन है। प्रधानमंत्री का विजन है कि आयात को कम से कम करना चाहिए। इसलिए 2016 में कैबिनेट ने 5 उर्वरक यूनिट को फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी। इसमें HURL भी शामिल था।
सदन में उठाते थे योगी खाद कारखाने के लिए आवाज
ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी
इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने गोरखनाथ मंदर पहुंचकर बाबा गोरखनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ब्रह्मलीन महंत अवेधनाथ की समाधि पर मत्था टेका। इस दौरान सदानंद गौड़ा ने कहा कि आज जब मैं गोरखपुर में उतरा तो हैरान था। जो विकास हुआ है वह असाधारण है। मैं CM योगी आदित्यनाथ को बहुत कम समय में ऐसा करने के लिए बधाई देता हूं। पिछले 70 वर्षों में जो हासिल नहीं किया जा सका, वह 4-5 वर्षों में किया गया है। CM योगी सांसद रहते हुए सदन में खाद कारखाने की आवाज उठाते थे। उन्हीं के संघर्षों और PM मोदी की देन गोरखपुर का खाद कारखाना है।
रबर डैम का निरीक्षण करते सीएम योगी व केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा। प्लांट की पानी की जरुरत को देखते हुए यहां चिलुआताल पर रबर डैम बनाया गया है। इस रबर डैम का भी लोकार्पण प्रधानमंत्री करेंगे। रबर डैम का निरीक्षण करते सीएम योगी व केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा। प्लांट की पानी की जरुरत को देखते हुए यहां चिलुआताल पर रबर डैम बनाया गया है। इस रबर डैम का भी लोकार्पण प्रधानमंत्री करेंगे।
1990 से बंद था कारखाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं करीब 8,000 करोड़ की लागत से बनने वाले इस प्लांट से उत्तर प्रदेश और गोरखपुर में हो रहे इस निवेश के निरीक्षण कार्यक्रम में आया हूं। 1990 में जो कारखाना बंद हो गया था, प्रधानमंत्री मोदी के कारण 2016 में उसका शिलान्यास होता है और उसके बाद इस पर कार्य शुरू हुआ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।