गोरखपुर शहर में है जिले के सबसे अधिक वोटर, 2 लाख से अधिक है महिला मतदाता

संक्षेप:

  • जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 35,91,640 है।
  • सबसे अधिक महिला मतदाता गोरखपुर शहर से।
  • चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची पूरी तरह से अपडेट हुई है।

गोरखपुर- गोरखपुर जिले के शहर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 4.63 लाख और चौरीचौरा में सबसे कम 3.54 लाख मतदाता हैं। चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची अब पूरी तरह से अपडेट हो चुकी है। गोरखपुर शहर में महिला मतदाता की संख्या 2.15 लाख है।

अनुपूरक सूची में करीब 36 हजार नए वोटर बढ़े हैं। एक नवंबर से पांच दिसंबर 2021 तक चले मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले के वोटरों की संख्या 35.55 लाख हो गई थी। यह अब बढ़कर करीब 35.91 लाख हो गई है। अब किसी भी वोटर का नाम मतदाता सूची में नहीं बढ़ पाएगा। जिला प्रशासन के मुताबिक अनुपूरक सूची तैयार करते समय सिर्फ छूटे हुए वोटरों के नाम जोड़े गए हैं। किसी भी वोटर का नाम काटा नहीं गया है।

घर बैठे जांच सकते हैं मतदाता सूची में नाम

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


अनुपूरक सूची तैयार होने के बाद 11 फरवरी की रात जिले की मतदाता सूची को अपडेट कर दिया गया। मतदाता पुनरीक्षण अभियान समाप्त होने के बाद भी जिन लोगों ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया था वे और बाकी लोग भी घर बैठे अपने मोबाइल पर यह जांच सकते हैं कि वोटर लिस्ट में उनका नाम है या नहीं। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने विशेष वोटर हेल्पलाइन एप तैयार किया है।

इसे गूगल प्ले स्टोर से अपने मोबाइल में इंस्टाल किया जा सकता है। इस एप में मतदाता पंजीकरण, चुनाव, शिकायत, परिणाम, मतदाता सूची में नाम देखना, मतदात पर्ची, ई-वोटर कार्ड डाउनलोड, मतदान स्थल का पता लगाने जैसी कई सुविधाएं हैं। एप के माध्यम से मतदाता, प्रत्याशी, उनकी संपत्ति और आपराधिक इतिहास की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles