मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की श्रीनाथ जी की पूजा, परम्परागत परिधान में दिखे योगी

संक्षेप:

  • योगी ने विजयादशमी पर्व पर सुबह 9 बजे श्रीनाथ जी की विशिष्ठ पूजा।
  • गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के साथ निकली भव्य शोभायात्रा।
  • पारंपरिक शस्त्रों के साथ नाथ योगियों, पुजारियों व संतों की यात्रा।

गोरखपुर- गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी पर्व की शुरूआत शुक्रवार की सुबह 9 बजे श्रीनाथ जी (शिवावतारी गुरु गोरक्षनाथ) के विशिष्ठ पूजन से हुई। गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी ने मुख्य मंदिर में श्रीनाथ जी एवं सभी देवों का पूजन किया। सभी को भोग लगाया गया।

विशेष परिधान में बाहर आए गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के साथ भव्य शोभायात्रा मंदिर परिसर में निकली। पारंपरिक शस्त्रों के साथ नाथ योगियों, पुजारियों व संतों की यात्रा में पूरे शाही तरीके से वेदपाठी किशोर-युवा त्रिशुल-तलवार व अन्य शस्त्रों के साथ इसमें शामिल रहे। शोभायात्रा में बैंड के साथ डमरू, बीन, शंख के साथ कलाकार शानदार तरीके से शौर्य और आध्यात्म का प्रदर्शन करते चल रहे थे।

शोभायात्रा सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ के दरबार में पहुंची। यहां गोरक्षपीठाधीश्वर ने गर्भगृह में श्रीनाथ जी का अनुष्ठान एवं पूजन किया। ढोल-नगाड़े के साथ आरती संपन्न हुई। श्रीनाथ पूजा के बाद योगी आदित्यनाथ ने भैरव मंदिर, दुर्गा मंदिर, राम दरबार, अखंड धुनी, हनुमान मंदिर, श्रीकृष्ण दरबार सहित मंदिर परिसर में स्थापित सभी देवी-देवताओं का दर्शन-पूजन किया।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


इसके बाद शोभायात्रा भीम सरोवर के पास पहुंची। वहां गोरक्षपीठाधीश्वर ने सरोवर पर पूजन किया। फिर उन्होंने मछलियों को चारा डाला। इसके बाद वह ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ व महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। 

पूजा-अनुष्ठान के बाद हमेशा की तरह सीएम योगी आदित्यनाथ गोशाला पहुंचे जहां गो सेवा कर गाय का पूजन किए और उन्हें गुड़ व चना खिलाकर दुलार किया। इसके बाद गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी ने पारण किया।

गौरतलब है कि कि हर साल गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी की रात पात्र पूजा का अनुष्ठान होता है। गोरक्षपीठाधीश्वर पात्र देवता के रूप में प्रतिष्ठित होते हैं। रात 9.30 बजे से शुरू होने वाले इस पूजन में पात्र देवता गोरक्षपीठाधीश्वर दंडाधिकारी की भूमिका में होते हैं। पूजन के बाद संतों-योगियों की अदालत लगती है जिसमें नाथपंथ की परम्परा के अनुसार हर वर्ष विजयादशमी की रात गोरखनाथ मंदिर में पात्र देवता पीठाधीश्वर संतों के विवादों का निस्तारण करते हैं। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ नाथपंथ की शीर्ष संस्था अखिल भारतवर्षीय अवधूत भेष बारह पंथ योगी महासभा के अध्यक्ष भी हैं। इसी पद पर वह दंडाधिकारी की भूमिका में होते हैं। गोरक्षपीठाधीश्वर संतो के आपसी विवाद सुलझाते हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles