गोरखपुर विवि के मेन गेट पर लहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा

संक्षेप:

  • गोरखपुर में मंगलवार से 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लहराने लगा है
  • इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया
  • दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के मेन गेट लगा तिरंगा

गोरखपुरः दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के मेन गेट पर मंगलवार से 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहराने लगा। शाम करीब पौने पांच बजे सीएम योगी आदित्यनाथ खुद इस तिरंगे का लोकार्पण किया। जेसीआइ के पदाधिकारियों के मुताबिक यह पूर्वाचल का सबसे ऊंचा तिरंगा है, जो दिन-रात लहराएगा।

अध्यक्ष विनीत पोद्दार, पीआरओ नवीन पालड़ीवाल, गौरव जिंदल, पुनीत अग्रवाल और विवेक अग्रवाल ने बताया कि दो वर्ष पहले वह लोग दिल्ली गए, तो उन्हें वहां कनाट प्लेस पर ऊंचा तिरंगा फहराता दिखा। उसे देख उनके मन में आया कि गोरखपुर में भी ऐसा ही तिरंगा फहराने का इंतजाम किया जाए, फिर संस्था ने इसके लिए प्रयास शुरू कर दिया।

विभिन्न स्थानों का सर्वे करने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर को इसके लिए सर्वाधिक उपयुक्त पाया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके प्रस्ताव को खासा तवज्जो दिया और बीते दिसंबर में कार्य परिषद से इसे मंजूरी भी मिल गई।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


तिरंगा निर्माण की औपचारिकता पूरी करने के बाद जेसीआइ द्वारा गाजियाबाद की एक संस्था द्वारा सौ फीट ऊंचा तिरंगा तैयार कराया गया। 30 फीट लंबे और 20 फीट चौड़े तिरंगे को पैराशूट कपड़े से तैयार कराया। पदाधिकारियों ने बताया कि यह तिरंगा दिन-रात फहरेगा।

वहीं, रात में रोशनी के लिए विशेष तौर पर हाईमास्ट लगाया गया है। एक बार इसके रख-रखाव की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर विनीत पोद्दार और कृष्ण कुमार तुलस्यान मौजूद रहे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles