पंचायत चुनाव: आज से होगा आपत्तियों का निस्तारण, 14 को होगा अंतिम प्रकाशन

संक्षेप:

  • दो दिनों में होंगे आपत्तियों के निस्तारण
  • 14 को जारी होगी आरक्षण की फाइनल लिस्ट
  • ज्यादा बदलाव की नही है उम्मीद

गोरखपुर- उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए विभिन्न पदों के लिए जारी आरक्षण की अंतिम सूची पर आई हुई सभी आपत्तियों का निस्तारण आज से शुरू हो गया है। पंचायत चुनाव में जारी आरक्षण की सूची पर आपत्तियों को दो दिनों में निस्तारण करने की पूरी योजना बनाई गई है। आरक्षण में आई आपत्तियों के निस्तारण के बाद आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन 14 मार्च तक करना है। 14 मार्च को प्रकाशन के बाद 15 मार्च को यह सूची राज्य मुख्यालय को भेज दी जाएगी।

आपत्तियों के निस्तारण के समय बहुत कम ही बदलाव की संभावना है। जिला पंचायती राज कार्यालय के अनुसार, ज्यादातर आपत्तियों का कोई आधार ही नही है। आरक्षण का निर्धारण , शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही किया गया था। अंतिम सूची तैयार करने के बाद सभी पदों के लिए तय आरक्षण का सत्यापन भी किया गया था। आपको बतादें की ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रसुख और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 2 मार्च को ही अंतिम सूची निकाल दी गई थी।

सूची के प्रकाशन के बाद से चार मार्च से इस पर आपत्तियां मांगी गई थी। अपनी आपत्ति दर्ज करने की आखिर तारीख 8 मार्च रखी गई थी। इन चार दिनों में अबतक 830 आपत्तियां दर्ज हो चुकी है। इन आपतियों में सबसे अधिक आपत्तियां जिला मुख्यालय में 499 आई है। आपत्तियों का पूरा निस्तारण 10 औऱ 11 मार्च तक कर लिया जाएगा। आपत्ति निस्तारण की यह पूरी प्रक्रिया वीडियों रिकार्डिंग के निहित की जाएगी। निस्तारण के समया आपत्तिकर्ता भी वहीं पर मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles