मिस इंडिया रनर अप बनने के बाद पहली बार अपने शहर पहुंची 'मान्या', तस्वीरों में देखें कैसे हुआ भव्य स्वागत

संक्षेप:

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के विक्रम विशुनपुर गांव की फेमिना मिस इंडिया रनरअप मान्या सिंह के जिले में प्रथम आगमन पर बुधवार को क्षेत्र में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने अपनी बेटी की प्रतिभा को दिल खोलकर सराहा। वहीं अपनों के बीच पहुंची मान्या भी सम्मान व अपार खुशी पाकर अभिभूत हो गईं। वह अपने कॉलेज भी गई, जहां से उन्होंने हाईस्कूल पास किया है।

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के विक्रम विशुनपुर गांव की फेमिना मिस इंडिया रनरअप मान्या सिंह के जिले में प्रथम आगमन पर बुधवार को क्षेत्र में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने अपनी बेटी की प्रतिभा को दिल खोलकर सराहा। वहीं अपनों के बीच पहुंची मान्या भी सम्मान व अपार खुशी पाकर अभिभूत हो गईं। वह अपने कॉलेज भी गई, जहां से उन्होंने हाईस्कूल पास किया है।

बैतालपुर क्षेत्र के विक्रम विशुनपुर गांव की मान्या सिंह का बुधवार को जिले में प्रथम आगमन हुआ। रामपुर गौनरिया चौराहे पर लोगों ने उनके स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया। 11 बजे के करीब वहां पहुंचने पर लोगों ने अपने क्षेत्र की बेटी पर पुष्पवर्षा करके जोरदार स्वागत किया। गुरुकुल विद्या मंदिर के मौजूद बच्चों से हाथ मिलाकर उनको गले लगाया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि वह इस क्षेत्र की बेटी हैं। सफलता में मां-बाप और क्षेत्र का बहुत बड़ा सहयोग होता है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कोई शार्ट कट रास्ता नहीं है। इसके लिए आपको परिश्रम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। अब इस जमाने में जितना कंबल है उतना ही पैर फैलाने की जरूरत नहीं है। अब उससे बाहर पैर फैलाइए और सोच लंबा रखिए। स्वप्न देखना गलत नहीं, उस पर सही सोच और समय के साथ आगे बढ़िए। सफलता अवश्य कदम चूमेगी। इसके बाद वह देसही देवरिया क्षेत्र के सहवां स्थित लोहिया इंटर कॉलेज पहुंचीं। मान्या ने यहां से 2014 में हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। कॉलेज में पहुंचने पर शिक्षकों व छात्र/छात्राओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि यहां गुरुजनों ने मुझे सही शिक्षा और दिशा दी। 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles