गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों से संवाद करेंगे नड्डा-योगी, देंगे जीत का मंत्र

संक्षेप:

  • 22 नवंबर को महंत दिग्विजयनाथ पार्क में होगा सम्मेलन। 
  • गोरखपुर क्षेत्र के 30 हजार बूथ अध्यक्ष होंगे शामिल।
  • भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी बूथ अध्यक्षों से करेंगे सीधा संवाद।

गोरखपुर- भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के 30 हजार बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन 22 नवंबर को महंत दिग्विजयनाथ पार्क में होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाकर जनता के बीच जाने का मंत्र भी देंगे। पहले बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को आना था लेकिन अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने का कार्यक्रम तय हो गया है।

भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह व महामंत्री प्रदीप शुक्ला सहित तमाम पदाधिकारियों ने शुक्रवार को वाराणसी जाकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक में हिस्सा लिया। साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी गई। बताया गया कि क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन 22 को गोरखपुर में होगा। इसमें सिर्फ बूथ अध्यक्ष ही आएंगे। हर बूथ अध्यक्ष को वैज दिया जाएगा।

वैज पर मंडल अध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी के हस्ताक्षर होंगे। पन्ना प्रमुखों का सत्यापन इसी महीने किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्रों का सम्मेलन भी कराया जाएगा। विधानसभा क्षेत्रों की संचालन समिति की बैठक 15-25 नवंबर के बीच होगी। बूथों की ग्रेडिंग कराई जाएगी। हर बूथ का अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


इसमें बूथ के सामान्य मतदाता को भी जोड़ा जाना है। वाराणसी की बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता और पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव भी शामिल रहे।

घर-घर दस्तक देंगे भाजपाई

मतदाता पुनरीक्षण का विशेष अभियान 21 से 27 नवंबर के बीच चलेगा। हर बूथ के कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देंगे। मतदाता सूची से नामों का मिलान करेंगे। 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं से फार्म-6 भरवाकर मतदाता बनवाने की औपचारिकता पूरी कराएंगे।

हर बूथ पर सौ-सौ सदस्य बनाए जाएंगे
भाजपा ने तय किया है कि हर बूथ पर सौ-सौ नए सदस्य बनाए जाएंगे। गोरखपुर क्षेत्र के दस जिलों में करीब 30 हजार बूथ हैं। बड़े बूथों पर चुनाव की खास रणनीति बनाई जाएगी। चार बड़ी यात्राएं भी होंगी। विधानसभा क्षेत्रों में लाभार्थी सम्मेलन कराया जाएगा। महिला कमल शक्ति सम्मेलन भी कराया जाएगा।

भाजपा गोरखपुर क्षेत्र से जुड़े जिले
गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ और बलिया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles