बाल्मीकि बैराज से पानी छोड़ने पर नारायणी नदी में उफान, मुसहर बस्तियों के 600 घर पानी से घिरे

संक्षेप:

  • बाल्मीकि बैराज से पानी छोड़ने पर नारायणी नदी में उफान।
  • मुसहर बस्तियों के 600 घर पानी से घिरे।
  • तहसीलदार ने आवागमन के लिए नाव की लगा दी सुविधा।

गोरखपुर. नेपाली क्षेत्र में भारी बारिश के चलते बाल्मीकि नगर बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से नारायणी नदी उफान पर है। जलस्तर में वृद्धि से तटवर्ती क्षेत्र के लोग हलकान हैं। करीब छह मुसहर बस्तियों के छह सौ घर पानी से घिर चुके हैं। संपर्क मार्ग डूब जाने से ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। नदी के जलस्तर में वृद्धि से 40 हजार की आबादी प्रभावित है। धान व गन्ने की फसल डूब गई है।

पांच सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा नारायणी नदी का पानी

बाढ़ पीड़ित मोहन मुसहर, चंद्रिका प्रसाद, केशव मुसहर, रमावती आदि ने कहा कि नेपाल के बाल्मीकि नगर बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण नारायणी नदी और टेल फाल नहर का जलस्तर लगभग पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। तटवर्तीय इलाकों में बसे मुसहर गांव गेड़हवा, कनमिसवा, भेड़ियारी, सकरदीन्ही, बलुआ टोला, औरहवा और बैरा टोला के छह सौ घर बाढ़ की पानी के चपेट में हैं। इन क्षेत्रों के संपर्क मार्ग भी पानी में डूब गए हैं। इससे परेशान ग्रामीण गृहस्थी का सामान लेकर नावों के सहारे सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


तहसीलदार ने आवागमन के लिए नाव की लगा दी सुविधा

बाढ़ की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार वाचस्पति सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों के सुरक्षित आवागमन के लिए नाव लगा दी गई है। राजस्व कर्मियों को भी क्षेत्र में मुस्तैद कर दिया गया है। प्रभावित इलाकों में ग्रामीणों के भोजन और बिस्तर के इंतजाम करा दिए गए हैं। बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles