गोरखपुर में नाइट कर्फ्यू के समय में हुई तबदीली, जाने क्या है नए नियम

संक्षेप:

  • गोरखपुर में बदले नाइट कर्फ्यू के नियम
  • अब रात आठ से सुबह सात बजे तक रहेगा कर्फ्यू
  • पहले रात नौ से सुबह छह बजे तक थे कर्फ्यू के नियम

गोरखपुर- गोरखपुर सहित यूपी के 10 जिलों में 2000 से अधिक एक्टिव केस होने के कारण रात्रि कर्फ्यू का समय बदल गया है। अब रात नौ बजे से शुरू होने वाला कर्फ्यू आठ बजे से ही शुरू हो जाएगा। वहीं सुबह समाप्त होने का समय भी छह बजे के बजाए सात बजे कर दिया गया है। यह आदेश गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है।

सीएम ने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा है। सीएम ने कहा कि लोगों को मास्क और सैनिटाइजेशन के महत्व को समझाएं। आवश्यकतानुसार प्रवर्तन की कार्रवाई भी की जाए।

बता दें कि जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। केस बढ़ने के साथ-साथ संक्रमितों की मौत की संख्या भी बढ़ रही है। बुधवार को एक बार फिर संक्रमण ने रिकॉर्ड बनाते हुए 24 घंटे में 719 नए केस मिले। साथ ही बीआरडी में दो मरीजों की मौत हो गई। दोनों संक्रमित शहर के ही रहने वाले हैं। जिनकी उम्र 47 वर्ष है। संक्रमितों में एमएमएमयूटी के आधा दर्जन से अधिक छात्र शामिल हैं। इसके अलावा एम्स का एक छात्र, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कई डॉक्टर भी संक्रमित मिले हैं।  

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी



सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि 719 केस मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 25687 हो गई है। इसमें से 21731 संक्रमित स्वस्थ हो गए। संक्रमितों में अब तक 377 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा चार हजार के करीब 3579 पहुंच गया है।

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles