नहीं ले पाया कोई स्वर्गीय उपेंद्र दत्त शुक्ल की जगह, UP BJP की नई टीम में Gorakhpur मंडल से एक भी पदाधिकारी नहीं

संक्षेप:

भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा 

गोरखपुर मंडल के सभी चार जिलों (गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज) से किसी भी कार्यकर्ता को नहीं मिला स्थान

पिछली कार्यकारिणी मे स्वर्गीय उपेंद्र दत्त शुक्ल थे प्रदेश उपाध्यक्ष

भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों के नामों की घोषणा हुई लेकिन गोरखपुर मंडल के सभी चार जिलों (गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज) से किसी भी कार्यकर्ता को उसमें स्थान नहीं मिला। गोरखपुर से प्रदेश मंत्री की सूची में शकुंतला चैहान के नाम का उल्लेख जरूर था, पर दैनिक जागरण के मुताबिक वह गोरखपुर की नहीं बल्कि मऊ जिले की कार्यकर्ता हैं और उनका गोरखपुर से कोई नाता नहीं।

पिछली कार्यकारिणी मे स्वर्गीय उपेंद्र दत्त शुक्ल थे प्रदेश उपाध्यक्ष

अगर पिछली प्रदेश कार्यकारिणी की बात करें तो उसमें गोरखपुर के स्वर्गीय उपेंद्र दत्त शुक्ल को प्रदेश उपाध्यक्ष और कामेश्वर सिंह को प्रदेश मंत्री के तौर पर जगह मिली थी। उपेंद्र शुक्ल का बीते दिनों निधन हो गया था जबकि कामेश्वर सिंह इस बार की कार्यकारिणी में स्थान नहीं पा सके। वहीं पिछली कार्यकारिणी में प्रदेश मंत्री रहे संतकबीर नगर के त्रयंबक त्रिपाठी को दूसरी बाद इसी पद के लिए मौका दिया गया है। त्रयंबक त्रिपाठी की पहचान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के तौर पर है। वह संघ के गोरखपुर जिला प्रचारक और बलिया विभाग प्रचारक का दायित्व निभा चुके हैं। प्रदेश मंत्री बनने से पहले वह भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भी रहे हैं। संतकबीर नगर से ही सुभाष यदुवंश को भी प्रदेश मंत्री बनाया गया है। सुभाष इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे। बस्ती मंडल के बस्ती और सिद्धार्थनगर जिले भी प्रदेश कार्यकारिणी से गायब हैं।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles