गोरखपुर – भीषण जाम बनी समस्या, लोग परेशान

संक्षेप:

  • लोकल समस्याओं पर डॉ एस.के पांडेय से बातचीत
  • जाम, पार्किंग और गंदगी प्रमुख समस्या – डॉ एस.के पांडेय
  • समस्या के लिए प्रसाशन जिम्मेदार - डॉ एस.के पांडेय

 

गोरखपुर - शहर में आम समस्याए दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। टूटी सड़के हो या जाम अपना रौद्र रूप ले रही है। महानगर में बढ़ती गाड़ियों की संख्या और सड़को के किनारे गायब होते फुटपाथ शहर में जाम की समस्या को बढ़ा रहे है। ऐसी ही कुछ समस्याओं को लेकर NYOOOZ  ने बात की प्रसिद्ध डॉक्टर एस.के पांडेय से।

सवाल – आपके लिए महानगर की मुख्य समस्या क्या हैं?

जबाब – मेरे लिए महानगर की मुख्य समस्या जाम, पार्किंग और गंदगी है। यातायात व्यवस्था ठीक ना होने से जाम लगा रहता है। इसके अलावा, वाहनों की बढ़ती संख्या जाम का कारण है। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोग सड़को पर अपने वाहन खड़ा कर देते है। जिसके कारण जाम लग जाती है, इसके अलावा गंदगी का साम्राज्य है। कूड़ा उठाने की समुचित साधन नहीं होने से हर मोड़ चौराहे पर कूड़ा पड़ा रहता है। इसके कारण संक्रामक बीमारियां भी हॉबी होती है। इस समय देखा जाये तो संक्रमण की समस्या सबसे ज्यादा है। मुख्य सड़क को छोड़ कर गलियों की सड़कें टुटी हुई है। जिसके कारण आवागमन प्रवाहित होता है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


सवाल - आप के नजर में इन सभी समस्याओं का जिम्मेदार कौन है ?

जवाब- सभी समस्याओं का जिम्मेदार प्रशासन होता है और फिर जनप्रतिनिधि होता है। अगर कुशल शासक हो और जनप्रतिनिधि गंभीर हो तो समस्याएं अपने आप समाप्त हो जायेंगे।

सवाल - आप की नजर में समस्याओं के समाधान क्या हो सकते हैं ?

जवाब - सड़को के किनारे वाहनों को खड़ा करने का जगह चिन्हित की जाये, डिवाइडर बनवाया जाये, पार्किंग की व्यवस्था सुदृण हो, गंदगी दूर करने के लिए शाम को भी कूड़ा उठाया जाय रात्रि कालीन सफाई की व्यवस्था लागू हो, डोर तो डोर कूड़ा क्लेक्शन किया जाये। पार्किंग का उचित प्रबंध हो, टूटी सड़को की मरम्मत किया जाये। जिससे यातायात व्यवस्था सुगम हो सके।

सवाल - NYOOOZ  के माध्यम से जनता से क्या कहेंगे ?

जवाब - जनता अपने दायित्व को समझे। जंप्रतिनिधियों से जन संवाद करे और अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराती रहे, जिससे समय से समस्या का निदान हो सके।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles