अमित शाह के JAM यानी जनधन, आधार और मोबाइल का अखिलेश ने समझाया दूसरा मतलब

संक्षेप:

  • रविवार को कुशीनगर में पत्रकारों से बातचीत में बोले अखिलेश यादव।
  • गृह मंत्री अमित शाह के सपा के JAM वाले बयान पर किया पलटवार।
  • भाजपा के JAM का मतलब- `झूठ, अहंकार और महंगाई`।

गोरखपुर- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कुशीनगर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में कई किसानों की जान जा चुकी है। लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है। जिस तरह से सरकार ने यूपी में किसानों के विरोध को कुचलने की कोशिश की, जिसका आरोप केंद्रीय मंत्री के बेटे पर है। क्या आप अपनी जीप से अन्नदाता को कुचल सकते हैं?

उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के सपा के JAM वाले बयान पर पलटवार किया। अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा के JAM का मतलब है, J से झूठ, A से अहंकार और M का मतलब है महंगाई। दरअसल, शाह ने शनिवार को आजमगढ़ से अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि मोदी जी JAM लाए हैं। ताकि भ्रष्टाचार के बिना खरीदी हो सके। J का मतलब है जनधन खाता, A का मतलब आधार और M का मतलब है हर हाथ में मोबाइल। उन्होंने कहा, मैंने गुजरात में ये बयान दिया। तो सपा के नेता ने कहा कि हम भी JAM लाए हैं। सपा के JAM का मतलब है, J से जिन्ना, A से आजमखान और M का मतलब  मुख्तार।

अखिलेश भाजपा पर निशान साधते हुए कहा कि किसानों को कुचल दिया गया। उसके बाद वे कानूनों को कुचल रहे थे। अगर उन्हें दोबारा मौका दिया गया तो वे संविधान को भी कुचल सकते हैं। किसान मायूस हैं, उनकी आमदनी दोगुनी नहीं बल्कि महंगाई बढ़ी है। 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में बदलाव होना है, जनता बदलाव चाहती है। भरतीय जनता पार्टी ने पिछले साढ़े चार साल में अपना संकल्प पत्र पलटकर भी नहीं देखी। ऐसी कौन सी सरकार होती है, जो अपने किए हुए वादे को न पूरा करे? जो किसान आज आंदोलन कर रहा है, वो इसलिए आंदोलन कर रहा है क्योंकि उसकी आय तो दोगुनी हुई नहीं, फैसले उसकी खुशहाली के लिए नहीं लिए गए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उन कानूनों को भारतीय जनता पार्टी लागू करना चाहती है, जिन कानूनों के बाद किसान की खेती छीन ली जाएगी। तीनों काले कानूनों को सरकार वापस ले, उसके खिलाफ लगातार किसान आंदोलन कर रहे हैं। पूरे देश में किसानों में नाराजगी है, कि जहां उनके बीच में खुशहाली के लिए कानून आने चाहिए थे, उनकी जमीन को छीनने के लिए कानून आए हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि किसान दुखी हैं। महंगाई चरम पर है। पेट्रोल डीजल 100के पार है। पेट्रोलियम कंपनियों का मुनाफा बढ़ा है। भाजपा सरकारी संस्थाओं को बेच रही है। साढ़े चार साल में भाजपा ने प्रदेश को बर्बाद किया है। सिर्फ नाम बदलने का ही काम किया है। प्रधानमंत्री ने कुशीनगर में जिस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है वह समाजवादी पार्टी की देन है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कुशीनगर में जब भी आया हूं, प्रदेश में सपा की सरकार बनी है। स्वागत के लिए जनता आ रही है, अविभूत हूं। जनता बदलाव चाहती है, परिवर्तन जरूरी है। भाजपा संकल्प नहीं पूरा करने वाली सरकार है, सपा सरकार आई तो सबके लिए खुशहाली के लिए फैसले लिए जाएंगे।

कहा कि जिस कंपनी ने सरदार पटेल व राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कराने वाले ठेकेदार को बाहर कर दिया है। भाजपा जो आज एक्सप्रेस-वे पर जहाज उतारने का काम कर रही है, वह सपा पूर्व में कर चुकी है। प्रदेश में परिवर्तन होना तय हो गया है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। उन्होंने भाजपा को पुलिस कस्टडी में अधिक मौतों वाली सरकार बताई। प्रदेश के गोरखपुर, आगरा, हाथरस समेत कई स्थलों पर हुई कस्टोडियन डेथ पर चिंता जताई। कहा कि सपा सरकार में आई तो प्रदेश की पुलिस सेंसटिव व स्मार्ट पुलिसिंग व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री का नाम लिए बिना सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार बनते ही ठोको राज खत्म होगा। भाजपा सबसे अधिक झूठ बोलती है। भाजपा के जैम व झूठ का जवाब चुनाव में जनता देने जा रही है। भाजपा सिर्फ फेंकू ही नहीं बेचू सरकार है। चाचा शिवपाल के साथ चुनाव मिलकर लड़ने के सवाल पर कहा, सभी छोटी व क्षेत्रीय दलों व पार्टियों के साथ लड़ेंगे। महिलाओं को प्रदेश चुनाव में  सहभागिता होने के सवाल पर कहा कि जिताऊं महिलाओं को सपा टिकट देगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा दीपावली से होली तक राशन देने की घोषणा की है, लेकिन हमारी सरकार बनी तो हम पांच नहीं 10 सालों तक देते रहेंगे। उन्होंने धान खरीद, गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर भाजपा को कोसा। कहा कि भाजपा सपा सरकार की ही उपलब्धियों व विकास कार्यों का नाम व काम बदलने का काम कर रही है। पुरानी पेंशन नीति पर कहा कि पहले उसे हटाएं, जिसने बंद किया है। सपा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढे़गी। उन्होंने कहा कस्टोडियन मौतों में उतर प्रदेश नंबर वन पर है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles