ठुकराए श्रीदेवी के रोल स्टार से सुपरस्टार बनीं थीं ये एक्ट्रेसेस

संक्षेप:

  • बॉलिवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन
  • दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
  • नीचे पढ़ें- किन अभिनेत्रियों को मिला श्रीदेवी के ठुकराए जाने के बाद रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का हार्ट अटैक से दुबई में निधन हो गया। 54 साल की श्रीदेवी पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ रविवार को दुबई में मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने गई थीं। श्रीदेवी के अचानक निधन की खबर से बॉलीवुड समेत उनके फैन्स गहरे सदमे में हैं। 2017 में श्रीदेवी को फिल्मों में 50 साल पूरे हुए थे। 13 अगस्त 1963 को शिवकाशी, तमिलनाडु में जन्मी श्रीदेवी 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे अब तक कई पॉपुलर फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुकी हैं। बाद में माधुरी और रवीना जैसी एक्ट्रेस ये फिल्में कर सुपरस्टार बन गईं।

मोहरा (1994)

ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च


श्रीदेवी की जगह किसने ली : रवीना टंडन

डायरेक्टर राजीव राय की यह फिल्म पहले श्रीदेवी को ऑफर की गई थी। लेकिन उन्होंने करने से इनकार कर दिया। बाद में दिव्या भारती को यह रोल दिया गया। लेकिन जब फिल्म बन रही थी, तभी दिव्या की मौत हो गई। बाद में रवीना टंडन को लेकर फिल्म पूरी की गई। फिल्म कामयाब रही और रवीना टंडन सुपरस्टार बन गईं।

दिल तो पागल है (1997)

श्रीदेवी की जगह किसने ली :माधुरी दीक्षित

यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी इस में जब श्रीदेवी ने रोल ठुकराया तो माधुरी ने उनकी जगह ली। फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

बाजीगर (1993)

श्रीदेवी की जगह किसने ली :काजोल और शिल्पा शेट्टी

अब्बास मस्तान चाहते थे कि श्रीदेवी फिल्म में जुड़वां बहनों का रोल करें। उन्होंने उन्हें अप्रोच भी किया था। लेकिन बाद में खुद अब्बास मस्तान ने कुछ सोचकर फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव किया और दोनों बहनों के रोल में काजोल और शिल्पा शेट्टी को ले लिया। कहा जाता है कि श्रीदेवी ने न फिल्म को हां कहा था और न ही करने से इनकार किया था। लेकिन यह अब्बास मस्तान ने स्क्रिप्ट बदलने से पहले श्रीदेवी से डिस्कशन जरूर किया था।

डर (1993)

श्रीदेवी की जगह किसने ली :जूही चावला

यश चोपड़ा ने किरण का रोल श्रीदेवी को ऑफर किया था। लेकिन उन्हें पसंद नहीं आया और करने से इनकार कर दिया। श्रीदेवी ने ऐसा दावा भी किया था कि अगर उन्हें शाहरुख खान वाला रोल दिया जाता तो वे फिल्म कर लेतीं। जूही चावला को लेकर फिल्म बनाई गई, जो सुपरहिट रही। लेकिन इस दौरान जूही पर श्रीदेवी को कॉपी करने का आरोप लगा था। खासकर गाने `टूट गई टूटकर मैं चूर हो गई` में, जहां जूही ने `चांदनी` में श्रीदेवी द्वारा पहने का कॉस्टयूम की तरह ही ड्रेस पहनी हुई थी। बाद में यश चोपड़ा ने कहा था कि वे फिल्म में जूही को चांदनी लुक में देखना चाहते थे।

अंजाम (1994)

श्रीदेवी की जगह किसने ली :माधुरी दीक्षित

राहुल रवैल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी रेखा को दिमाग में रखकर लिखी गई थी। कोरियोग्राफर सरोज खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रेखा ने ही फिल्म का नाम सुझाया था। हालांकि, बाद में किसी कारण श्रीदेवी को यह रोल ऑफर किया गया। लेकिन उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया। बाद में शाहरुख खान और दीपक तिजोरी के साथ माधुरी दीक्षित को लेकर फिल्म बनाई गई।

अजूबा (1991)

श्रीदेवी की जगह किसने ली :डिंपल कपाड़िया

फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर शशि कपूर अमिताभ बच्चन के अपोजिट श्रीदेवी को चाहते थे। लेकिन उन्हें अपना रोल पसंद नहीं आया। कहा यह भी जाता है कि उस वक्त श्रीदेवी अमिताभ बच्चन के अपोजिट उन सभी फिल्मों के ऑफर ठुकरा रही थीं, जिनमें दोनों की भूमिका बराबर की न हो।

बेटा (1992)

श्रीदेवी की जगह किसने ली : माधुरी दीक्षित

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर इंद्र कुमार ने `बेटा` में अनिल कपूर के अपोजिट वाला रोल श्रीदेवी के लिए लिखा था। लेकिन वे पहले से लटके हुए प्रोजेक्ट्स को पूरा करना चाहती थीं। दूसरा कारण यह भी था कि वे अनिल कपूर के अपोजिट पहले ही कई फ़िल्में साइन कर चुकी थीं। इस वजह से उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया। बाद में माधुरी दीक्षित को लेकर फिल्म बनाई गई, जो सुपरहिट रही।

युगपुरुष (1998)

श्रीदेवी की जगह किसने ली :मनीषा कोइराला

पार्थो घोष के डायरेक्शन ने बनी इस फिल्म में श्रीदेवी प्रॉस्टिट्यूट कर रोल करने को तैयार हो गई थीं। उस वक्त नाना पाटेकर सभी यह कहते फिर रहे थे कि वे अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के साथ काम कर रहे हैं। लेकिन बाद में श्रीदेवी को लगा कि वे यह रोल नहीं कर पाएंगी तो फिल्म से बाहर हो गईं। कई जगह ऐसी खबर भी थी कि बोनी कपूर की वजह से श्रीदेवी ने फिल्म छोड़ी। कहा जाता है कि `वजूद` के सेट पर नाना और अनिल कपूर का झगड़ा हुआ था। इसी के चलते अनिल और बोनी ने श्रीदेवी को फिल्म छोड़ने को कन्विंस किया था। बाद में मनीषा कोइराला ने उनकी जगह ली।

आइना (1993)

श्रीदेवी की जगह किसने ली :जूही चावला

यह फिल्म भी यश चोपड़ा की थी और जूही चावला ही श्रीदेवी का रिप्लेसमेंट बनीं। कहा जाता है कि श्रीदेवी को अपना रोल पसंद नहीं आया था। फिल्म बॉक्सऑफिस पर सक्सेसफुल रही थी।

जांबाज (1986)

श्रीदेवी की जगह किसने ली :डिंपल कपाड़िया

फिरोज खान ने यह फिल्म बनाई थी और वे श्रीदेवी को लीड रोल में लेना चाहते थे। लेकिन श्रीदेवी ने यह रोल ज्यादा स्किन एक्सपोजर की वजह से ठुकरा दिया। हालांकि, फिल्म में ही दूसरा कैरेक्टर (सीमा) उन्होंने किया और उनपर फिल्माया गया सॉन्ग `हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में` सुपरहिट हुआ।

फिल्म : कामयाब (1984)

श्रीदेवी की जगह कौन आया :साउथ एक्ट्रेस राधा

फिल्म का निर्माण पद्मालय प्रोडक्शन ने किया था। श्रीदेवी छोटा सा रोल नहीं करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया। इस बात से प्रोडक्शन हाउस नाराज हो गया। तब इंडियन सिनेमा में पहली बार यह देखने को मिला था कि जो एक्ट्रेस फिल्म में नहीं, उसका नाम पोस्टर पर दिखाई दिया था। मूवी के पोस्टर पर राधा का चेहरा था और लिखा था, `She’s not Sridevi. She’s Radha`. इस बात पर श्रीदेवी की मां नाराज हो गई थीं। उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा था कि राधा खुद भी बड़ी एक्ट्रेस हैं, फिर उनकी बेटी के नाम का सहारा क्यों लिया गया।

होशियार (1985)

श्रीदेवी की जगह किसने ली :मीनाक्षी शेषाद्री

इस फिल्म को भी पद्मालय स्टूडियो के बैनर तले बनाया गया था। कहा जाता है कि श्रीदेवी की मां ने उन्हें पद्मालय की फिल्म में काम करने से रोक दिया था। क्योंकि वे `कामयाब` के पोस्टर में श्रीदेवी के नाम का इस्तेमाल किए जाने के बदला लेना चाहती थीं। `होशियार` बॉक्सऑफिस पर हिट हुई। लेकिन मीनाक्षी को उनकी ड्रेसिंग सेंस के कारण आलोचना का शिकार होना पड़ा। उनपर श्रीदेवी को कॉपी करने के आरोप भी लगे थे।

खुदगर्ज (1987)

श्रीदेवी की जगह किसने ली :भानु प्रिया

फिल्म राकेश रोशन ने बनाई थी और वे चाहते थे कि जीतेंद्र के अपोजिट श्रीदेवी लीड रोल करें। लेकिन श्रीदेवी को यह रोल छोटा लगा और उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया। भानु प्रिया को यह रोल करने का मौक़ा मिला और दिलचस्प बात यह है कि कई फिल्मों में श्रीदेवी के लिए डबिंग कर चुकीं नाज इस फिल्म में भानु प्रिया की आवाज बनीं। फिल्म सक्सेसफुल रही। हालांकि, भानु प्रिया को इसका कोई फायदा नहीं मिला।

विजय (1988)

श्रीदेवी की जगह किसने ली :मीनाक्षी शेषाद्री

यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को श्रीदेवी ने इसलिए रिजेक्ट कर दिया था, क्योंकि उस वक्त वे किसी मल्टीस्टारर फिल्म में काम कर रही थीं। फिल्म में अनिल कपूर, ऋषि कपूर, राजेश खन्ना, हेमा मालिनी और सनम का भी अहम रोल था।

अभिमन्यु (1989)

श्रीदेवी की जगह किसने ली :किमी काटकर

श्रीदेवी ने यह फिल्म साइन कर ली थी। लेकिन बाद में रिवीलिंग सीन्स और `अभिमन्यु` और `चांदनी` की रिलीज डेट क्लैश पर डायरेक्टर टोनी जुनेजा से कुछ डिफरेंसेस हुए और वे फिल्म से बाहर हो गईं। अनिल कपूर के अपोजिट किमी काटकर ने लीड रोल किया। फिल्म बॉक्सऑफिस पर एवरेज रही थी।

`सच्चे का बोलबाला` (1989)

श्रीदेवी की जगह किसने ली :मीनाक्षी शेषाद्री

देव आनंद चाहते थे कि फिल्म में श्रीदेवी यह फिल्म करें। श्रीदेवी ने इसे साइन भी कर लिया था। लेकिन देव साहब ने कुछ एक्स्ट्रा टाइम देने की रिक्वेस्ट की तो श्रीदेवी ने इनकार कर दिया। दरअसल, उस वक्त श्रीदेवी अपना समय बाकी प्रोजेक्ट्स को दे चुकी थीं। देव साहब को श्रीदेवी का मना करना बहुत बुरा लगा था। बाद में मीनाक्षी को लेकर फिल्म बनाई गई, जो बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप रही।

लेकिन (1991)

श्रीदेवी की जगह किसने ली :डिंपल कपाड़िया

फिल्म के डायरेक्टर गुलजार और प्रोड्यूसर लता मंगेशकर थीं। लता चाहती थीं कि श्रीदेवी इस फिल्म को करें। लेकिन उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया। क्योंकि उस वक्त उनके पिता की मौत हो गई थी और वे काफी बुरे दौर से गुजर रही थीं। बाद में डिंपल ने यह रोल किया। कहा जाता है कि यह श्रीदेवी को ऑफर किए गए सबसे इंट्रेस्टिंग रोल में से एक था।

कारोबार (2000)

श्रीदेवी की जगह किसने ली : जूही चावला

डायरेक्टर राकेश रोशन की इस फिल्म का ऑफर श्रीदेवी ने रिवीलिंग सीन्स की वजह ठुकरा दिया था। फिल्म के एक सीन में स्विमसूट पहनना था। श्रीदेवी इसके साथ कम्फ़र्टेबल नहीं थीं। फाइनली उन्होंने रोल करने से इनकार कर दिया। बाद में जूही चावला को लेकर फिल्म बनाई गई। यह बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।