गोरखपुर में दफन शव के मिलने पर शुरू हुई सियासत, चंद्रशेखर योगी से बोले- हर मौत का देना होगा हिसाब

संक्षेप:

  • गोरखपुर के पिपराइच में मिला एक दफनाया हुआ शव। 
  • भीम आर्मी चीफ ने सीएम योगी पर जमकर साधा निशाना।
  • एसओ मिश्र ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

गोरखपुर-  गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र में गुरुवार को एक दफनाया हुआ शव मिला था। इसे लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है। वहीं भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने लिखा कि `बाबा जी बेखौफ होकर झूठे कानून के राज का दावा करते हैं। जबकि उनके गृह जनपद गोरखपुर में बेखौफ अपराधी आए दिन जिंदा इंसान की हत्या कर दफना देते हैं। अभी दो बच्चों को दफनाने का मामला शांत भी नहीं हुआ था, आज फिर नारद मुनि साहनी को मारकर दफना दिया गया। हर मौत का हिसाब देना होगा बाबा जी।`  बता दें कि चंद्रशेखर आजाद सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर शहर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं।

गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र के चकिया गांव में गुरुवार को नहर की पटरी के बगल में दफन शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव बैलो गांव के टोला सबहिया निवासी नारदमुनि साहनी (40) का था, जो तीन दिन पहले घर से काम पर निकला था।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


माथे पर गंभीर चोट के निशान हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसओ पदमनाथ मिश्र ने बताया कि मृतक नारदमुनि साहनी की पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहा है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles