गोरखपुर में लगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दरबार, समस्याएं सुनने के बाद कार्रवाई का दिया निर्देश

संक्षेप:

  • गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी ने लगाया जनता दरबार
  • लोगों की जानी समस्याएं
  • अधिकारियों को दिए कार्रवाई का निर्देश

गोरखपुर- गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कर्मस्थली गोरखपुर में करीब 18 घंटे के प्रवास के दौरान जनता दरबार का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने जनता से उनकी समस्याएं सुनी। जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके बाद ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ महाराज व गुरु महंत अवेद्यनाथ महाराज की समाधि का दर्शन करने के बाद वह जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवा आश्रम में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनी। इसके साथ ही वहां पर मौजूद सभी अधिकारियों को समाधान कराने का निर्देश दिया। यहां लगभग सौ फरियादी मौजूद थे। उन्होंने लोगों से उनकी समस्याएं पूछी, उनका ज्ञापन लिया और समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री लखनऊ रवाना हो गए।

इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के अवसर पर भरोहिया के पितेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक व गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। मुख्यमंत्री प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर इन दोनो मंदिरों में पूजन-अर्चन करते हैं। यह यात्रा उसी की कड़ी रही। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के आने का कोई पूर्व कार्यक्रम नहीं था। गुरुवार की दोपहर को आए मुख्यमंत्री ने शाम को अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया और समयबद्ध कार्य के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य गोरखपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles