प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से भड़के कांग्रेसी गढ़मुक्तेश्वर

सोनभद्र में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।

जिन्होंने तहसील मुख्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया।

वहीं राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा।

गढ़ क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को गढ़ तहसील मुख्यालय में एकत्र हुए, जिन्होंने तहसील मुख्यालय का घेराव करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया।

कांग्रेसियों का कहना है कि सोनभद्र में जनपदीय सीमा विवाद के चलते हुए हमले में मृत और घायलों से मिलने पहुंची पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को रास्ते में ही रोककर प्रदेश की योगी सरकार ने गिरफ्तार करा लिया।

किसान-कामगार के प्रदेश कोआर्डिनेटर मिथुन त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।