उत्तराखंड के इन जिलों में आंधी-तूफान का खतरा!

संक्षेप:

  • उत्तराखंड में फिर आएगी आंधी!
  • मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • इन पांच जिलों पर खतरा

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक उत्तराखंड के पांच जिलों में तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को एडवाइजरी भी जारी कर दी है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के पांच जिलों में 5 और 6 जून को तेज आंधी-तूफान आने की संभावना है। इन इलाकों में 70-80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और ओलावृष्टि आने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पांच और छह जून को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में आंधी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद सरकार व शासन की ओर से सभी जनपद के जिलाधिकारियों को सर्तक रहने के निर्देश दिए गए है। वहीं इसके मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को एडवाइजरी भी जारी कर दी है। इसके तहत सभी जिलाधिकारियों से सावधानी, सुरक्षा और आवागमन में नियंत्रण के प्रति सतर्क रहने को कहा गया है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


आपको बता दें कि दो दिन पहले उत्तराखंड में बारिश के तीन अलग-अलग जंगहों पर कहर बरसाया था। टिहरी, पौढ़ी और श्रीनगर में बादल फटने की घटनाएं सामने आई थी। जिसमें तीन लोगों को मौत हो गई थी।  शुक्रवार और शनिवार को झमाझम बारिश के बाद गर्मी और उमस से राहत मिली थी। रविवार को सुबह चटख धूप खिली थी। हालांकि दोपहर बाद सूर्यदेव और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल शुरू हो गया।

बावजूद इसके उमस और गर्मी का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा जबकि मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Haridwar की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles