हरिद्वार में गर्मी करने वाली है बेहाल, जानिए इस हफ्ते के मौसम का हाल

संक्षेप:

  • गर्मी के सीजन की हो चुकी ही शुरुआत
  • सोमवार से होगी तापमना में वृद्धी
  • इतना रहेगा अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान

हरिद्वार: गर्मी के सीजन की शुरुआत हो चुकी है और धीरे-धीरे लोगों को इसकी तपिश भी महसूस होने लगी है। हरिद्वार में भी इस हफ्ते गर्मी के बढ़ने का अनुमान है। 5 मार्च यानि सोमवार से अगले सोमवार तक लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी। आइए नज़र डालते हैं इस हफ्ते के तापमान पर...

सोमवार: सोमवार के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है।

मंगलवार: मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


बुधवार: बुधवार की बात करें तो इस दिन अधिकतम तापमान बढ़ कर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस होगा।

गुरुवार: गुरुवार के तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी होगी और यह बढ़कर  29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस ही रहेगा।

शुक्रवार: शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा, वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है। वहीं शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल भी दिखेंगे जिस कारण बारिश की संभावना भी व्यक्त की जा रही है।

शनिवार: शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है।

रविवार: रविवार को तापमान में एक बार फिर से वृद्धि होगी। इस दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है।

सोमवार: सोमवार को रविवार की तरह हीअधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का संभावना है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Haridwar की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles